भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय हैं ये तीन राशियां, बहुत जल्द पूरी हो जाती है इन लोगो की मनोकामना

सावन का पवित्र महीना 6 जुलाई से शुरू हो चुका है। करीब एक महीने तक चलने वाला यह महीना भगवान शिव का महीना है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान भोले नाथ अपने भक्तों पर जल्दी प्रसन्न होते हैं। शास्त्रों में वर्णन की गई कथा के अनुसार सावन के महीने में माता पार्वती के द्वारा की गई कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने माता पार्वती संग विवाह का प्रस्ताव स्वीकार्य किया था। शिव की शरण में जो भी भक्त जाता है उनकी रक्षा स्वयं महादेव करते हैं। यहां तक मृत्यु के द्वारा तक पहुंचने वाले साधकों को भी भोले भंडारी उनकी रक्षा करते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव हर किसी की मनोकामना जरूर पूरी करते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव सभी 12 राशियों में से 3 तीन राशियों पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। सावन के पवित्र महीने में आइए जानते हैं कौन सी है तीन राशियां…

मेष
सभी 12 राशियों में मेष राशि सबसे पहली राशि होती है। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। भगवान भोलेनाथ को मेष राशि बहुत ही प्रिय होती है। उनकी शुभ द्दष्टि हमेशा इस पर रहती है। मेष राशि के जातकों पर हमेशा शिव की कृपा रहने से इस राशि के जातकों के जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है। इस राशि के जातकों को शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करना चाहिए।

मेष राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा होने से नौकरी और व्यापार में हमेशा तरक्की होती रहती है। मेष राशि वाले जातक किसी भी काम में थोड़ी से भी मेहनत कर देते हैं तो वह काम जरूर सफल हो जाता है। क्योंकि इन पर शिवजी की विशेष कृपा रहती है। ऐसे में भगवान शिव को और अधिक प्रसन्न करने के लिए सावन के महीने में इस राशि के जातकों को शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए ओम नम: शिवाय का जाप जरूर करना चाहिए।

मकर
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। मकर राशि भी शिवजी की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि पर शनि और शिव दोनों की कृपा होती है। जब भी इस राशि के जातकों पर किसी प्रकार की विपदा आती है तो उस समय भगवान शिव आने वाली कठिनाइओं का कम कर देते हैं। सावन के महीने में इस राशि के जातकों को शिव आराधना जरूर करनी चाहिए।
 
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। मकर राशि भी शिवजी की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि पर शनि और शिव दोनों की कृपा होती है। जब भी इस राशि के जातकों पर किसी प्रकार की विपदा आती है तो उस समय भगवान शिव आने वाली कठिनाइओं का कम कर देते हैं। सावन के महीने में इस राशि के जातकों को शिव आराधना जरूर करनी चाहिए।

कुंभ
जिस प्रकार मकर राशि के स्वामी शनि देव होते हैं उस तरह कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। शनि देव दो-दो राशियों के स्वामी माने जाते हैं। शनि की इस राशि पर भी शिव की कृपा हमेशा बरसती है। सावन के महीने में भी कुंभ राशि के जातकों को शिव आराधना करनी चाहिए।


कुंभ राशि के जातकों के लिए सावन के महीने में ऊं नम: शिवाय का जाप सभी तरह के कष्टों को दूर करने के लिए शुभ रहता है। सावन के महीने में इस राशि के जातको के लिए दान करना अच्छा रहेगा।

LIVE TV