भूलकर भी साथ में न खाएं ये चीजें, जानिए इसके नुकसान

क्या आपको पता है कि आपकी खान-पान की आदतों की वजह से आपको स्किन ड्राईनेस की समस्या बढ़ सकती है। सर्दियों में ज्यादातर लोगों के साथ ऐसा होता है वो कम पानी पीते हैं, इससे बॉडी डिहाइड्रेट नही हो पाती है और इसका असर सबसे पहले आपकी स्किन पर पड़ता है। इससे त्वचा रूखी और बेजान नजर आती है। वहीं एक साथ ठंडी और गर्म चीजें खाना भी स्किन को नुकसान पहुंचाता है। गलत फूड कॉम्बिनेशन स्किन से जुड़ी कई समस्याएं पैदा कर सकता है।

आयुर्वेद के अनुसार ठंडी और गर्म चीजों का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। गर्म सैंडविच या रोल के साथ कोल्ड ड्रिंक का सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इससे त्वचा में रूखापन बढ़ता है और एजिंग के निशान भी नजर आने लगते हैं। यदि आपका डाइजेशन धीमा हो तो अधिक मात्रा में शहद बिल्कुल भी न खाएं। मूली, फिश या चिकन जैसी चीजें खाने से परहेज करें। पाचन धीमा होने पर ये चीजें खाने से मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है।

दो विरोधी गुणों वाले भोजन एक साथ खाने से भी त्वचा में रूखापन बढ़ता है। एक साथ मछली और दूध का सेवन न करें, मूली के पराठों के साथ दूध या चाय का सेवन भी आपको नुकसान पहुंचाएगा। नमक से बनी चीजों के साथ दूध पीना हानिकारक हो सकता है। अगर आप धूप में अधिक समय तक रहते हैं या हीट वाली जगह पर देर तक रहते हैं, तो इससे भी आपको नुकसान पहुंच सकता है।

अगर आप अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे भी स्किन में ड्राइनेस की समस्या बढ़ती है। वर्क आउट के बाद पसीना आता है और इसके बाद जब आप नहाते हैं, तो इससे स्किन ड्राई होने लगती है। वर्कआउट के बाद नहाते हैं तो तुरंत मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें। नहाने से पहले शरीर पर तेल की मालिश भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: Lookback 2021: साल 2021 की टॉप कीटो व्यंजन, मुंह में आएगा पानी, देखिए यहां पर

LIVE TV