ट्रेलर से एक दिन पहले लॉन्च हुआ भूमि का नया पोस्टर
मुंबई। फिल्म ‘भूमि’ का नया पोस्टर लॉन्च हुआ है। आदिति राव हैदरी ने सोशल मीडिया पर फिल्म भूमि का नया पोस्टर शेयर किया है।
इससे पहले फिल्म में संजय दत्त का लुक सामने आ चुका है। नए पोस्टर में संजय दत्त और अदिति राव हैदरी दोनों नजर आ रहे हैं।
नए पोस्टर से फिल्म में अदिति का लुक भी सामने आ गया है। पोस्टर को शेयर करते हुए अदिति ने फिल्म में अपने और संजय के रिश्ते को कैप्शन के जरिए बताया है।
यह भी पढ़ें: ‘ये है इंडिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे बाबा रामदेव
अदिति ने कैप्शन के जरिए संजय को अपने किरदार का बाबा, रक्षक, दोस्त और सबकुछ बताया है। फिल्म का ट्रेलर कल यानी 10 अगस्त को लॉन्च होने वाला है।
फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए अदिति ने इसे फिल्म भूमि का दूसरा पोस्टर बताया है। इससे पहले फिल्म की दो झलकियां सामने आई थीं।
24 जुलाई को फिल्म भूमि का टीजर पोस्टर लॉन्च हुआ था। टीजर पोस्टर में संजय दत्त का साइड फेस नजर आया था। दूसरे पोस्टर में संजय का पूरा चेहरा नजर आया था। दूसरा पोस्टर को संजय दत्त की बर्थडे के दिन लॉन्च किया गया था।
यह भी पढ़ें: देंखें: फरहान की फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ का नया गाना मीर-ए-कारवां
फिल्म भूमि पिछले पोस्टर में संजय लहु-लोहान दिखे थे। पोस्टर के मुताबिक फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है। फिल्म भूमि का डायरेक्शन ओमंग कुमार ने किया है। इसे भूषण कुमार और संदीप सिंह मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
फिल्म पर्दे पर इसी साल 22 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में संजय दत्त और अदिति राव हैदरी के अलावा सिद्धांत गुप्ता मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
He’s her Baba, her protector, her friend, her everything. Here’s the 2nd poster of #Bhoomi!
Excited to bring you this one. pic.twitter.com/Q6pAzCrwte— Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari) August 9, 2017
New poster of #Bhoomi… Stars Sanjay Dutt… Omung Kumar directs… Produced by Bhushan Kumar and Sandeep Singh… 22 Sept 2017 release. pic.twitter.com/6Ai8yfudz8
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 29, 2017
Teaser poster of #Bhoomi… Stars Sanjay Dutt… Omung Kumar directs… Produced by TSeries and Legend Studios… 22 Sept 2017 release. pic.twitter.com/DU9iUZObSx
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 24, 2017