भारत में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, दिल्ली में लॉकडाउन लागू

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,59,170 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,53,21,089 हो गई है। जबकि 1,761 लोगों की इन 24 घंटों में मौत हो गई है। इन मौतों के बाद अब इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,80,530 हो गई है। वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 20,31,977 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,31,08,582 है।

बता दें की कोरोना के मामलों को बढ़ता देख दिल्ली में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिसके बाद पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं। लॉकडाउन के बीच बड़ी संख्या में लोग दरियागंज के सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। वहीं DMRC का कहना है कि सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए कश्मीरी गेट, राजीव चौक और एम जी रोड मेट्रो स्टेशन में प्रवेश को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बाहर जाने की अनुमति है।

LIVE TV