भारत बचाओ रैली: पूरे देश की अर्थव्यवस्था अकेली पीएम मोदी ने की खराब: राहुल गांधी

नई दिल्ली। रामलीला मैदान में अपनी रैली के दौरान राहुल गांधी ने जमकर मोदी सरकार को निशाना बनाया। रेप इन इंडिया अपने बयान पर मांफी मांगने पर राहुल ने कहां कि वह क्यों मांफी मांगे कहा ‘मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं राहुल गांधी है’ प्रियंका गाधी ने भी केंद्र सरकार की आलोचना करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने ने भी कहा कि हमें अपना देश बचाना है। राहुल गांधी ने यहां तक कह दिया कि माफी कि मोदी जी को मांगनी चाहिए उनकी अकेले की वजह से देश की पूरी अर्थव्यवस्था खराब हो गई है।

उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम लोगों को संबोधित कर रहे हैं। रैली में शामिल होने के लिए हरियाणा, यूपी समेत दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हैं। रामलीला मैदान में होने वाली रैली में उसके निशाने पर केंद्र की मोदी सरकार होगी। लेकिन कांग्रेस इसके सहारे दिल्ली की राजनीति को साधने की कोशिश करेगी। कांग्रेस ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली है।इस विरोध प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस पार्टी देश में बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था में मंदी और संकटग्रस्त किसानों की समस्या को उजागर करेगी।

राहुल गांधी

रैली में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश को बचाने का भी संदेश दिया। कहा कि देश को अब बदलाव की जरुरत है। हर तरफ युवा बेरोजगार है, किसान के पास काम नहीं वह कर्जदार है, गरीब परेशान है। मोदी ने देश का रुपया देश के कुछ बड़े व्यापारियों को थमा दिया है। जीडीपी रेट घटता चला गया।

उस फिल्म का शीर्षक है सबकुछ ठीक है। किसान को दाम नहीं मिल रहा, नवजवान को रोजगार नहीं मिल रहा। अच्छे दिन आज कच्चे साबित हो चुके हैं। तुम्हारे फाइल में गांव का मौसम गुलाबी है। मगर ये आंकड़े झूठे हैं। ये दावा किताबी है। देश के अन्नदाता पेड़ों से लटक कर सो रहा है। अच्छे दिन के सपने देख बस बेबस होकर राह देख रहा है। अब बदलाव की जरूरत है ।

प्रियंका ने कहा कि कुछ साल पहले हमारे देश की अर्थव्यवस्था चीन की तरह तेजी से बढ़ रही थी। अब जीडीपी पालात में चली गई है। भाजपा है तो 100 रुपये किलो की प्याज मुमकिन है। भाजपा है तो चार करोड़ नौकरियां नष्ट होना मुमकिन है। भाजपा है तो 15 हजार किसानों की हत्या मुमकिन है। भाजपा है तो नवरत्न कंपनियों की बिक्री मुमकिन है। भाजपा है तो ऐसे कानून बन रहे है जिससे देश का संविधान खतरे में है।

LIVE TV