भारतीय बासमती चावल के 250 कंटेनर अचानक हुए गायब , मचा हड़कम…

भारतीय बासमती चावल 250 कंटेनर गायब होने की खबर सामने आई हैं। बतादें की मेरठ से सऊदी अरब निर्यात किए गए बासमती चावल दुबई पोर्ट से गायब हो गये हैं। वहीं उनमें से 30 से 35 करोड़ रुपये की कीमत का बासमती चावल था। वहीं घटना के करीब 15 दिन बाद भी कंटेनर्स का पता नहीं चल पाया है।

 

 

खबरों के मुताबिक ईरान के बाद सऊदी अरब दूसरा ऐसा देश है, जहां सबसे ज्यादा भारतीय बासमती का निर्यात होता है। दोनों देशों में भारतीय बासमती को बहुत पसंद किया जाता है। ज्यादा बासमती निर्यात के मामले में दो साल पहले सऊदी अरब नंबर वन था। फिलहाल ईरान आगे है।

डेंगू और स्क्रब टाइफस बुखार के मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या, आइसोलेटेड वार्ड की व्यवस्था की गई

देखा जाये तो बासमती बड़ी मात्रा में विदेशों में निर्यात होता है। हाल ही में निर्यातकों को दूसरी बार बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। एक ओर ईरान में निर्यात किए बासमती का 1500 करोड़ रुपये फंसा है। वहीं अब सऊदी अरब निर्यात किए गए बासमती के कंटेनर गायब हो गए हैं। इन दोनों मामलों को लेकर निर्यातक परेशान हैं।

दरअसल बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ. रितेश शर्मा के अनुसार, भारतीय दूतावास से ही इस मामले में मदद मिलेगी। उन्हें पूरी जानकारी दे दी गई है। उम्मीद है जल्द सभी कंटेनर का पता चला जाएगा। हरियाणा में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। 250 कंटेनर में करीब 30 से 35 करोड़ रुपये का माल था। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है।

 

 

LIVE TV