भाजपा सांसद वरुण गांधी की जनता से अपील, भारत माता के नाम से करें मतदान

भाजपा सांसद वरुण गांधी रविवार को अपनी मां मेनका गांधी के लिए चुनाव प्रचार करने बल्दीराय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए सपा व बसपा पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि जो गोबर के कंडे उठाते थे, आज वे पांच करोड़ रुपये की गाड़ियों से घूम रहे हैं।

varun-gandhi

सवालिया लहजे में कहा यह पब्लिक का पैसा है या इनके दादा का। इनकी सोच है कि देश पर कब्जा करो व अपनी जेबें भरो।

उन्होंने दोनों पार्टियों पर पाकिस्तान परस्त होने का भी आरोप लगाया। उसी का श्राप है कि एक बेटे ने बाप को घर से निकाल दिया।

उन्होंने कहा कि आप लोग पूरे समाज को एक करिए। देशभक्ति की गूंज नजर आनी चाहिए। आप भारत मां के नाम पर वोट करिए।

कांग्रेस ने PM मोदी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप

वरुण ने सदर विस क्षेत्र में 15 नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने पाकिस्तान को जूते से कुचलने वाला मोदी को पहला प्रधानमंत्री बताया। इस चुनाव से तय होगा कि भारत विश्व गुरु बनेगा या फिर नीचे जाएगा।

उधर, वरुण गांधी के बयान पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने ट्वीट किया है कि सैफई वाले हल चलाना भी जानते हैं और हुकूमत चलाना भी। लेकिन वरुण गांधी जैसे लोग हमेशा सामंतशाही सोच के पक्षधर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले तक गठबंधन से टिकट की जुगत में थे अब सामने हार देखकर बौखला गए हैं।

LIVE TV