2017 में हुई थी भाजपा नेता शिव कुमार की हत्या, मुख्य आरोपी अमन गिरफ्तार

नवंबर 2017 में ग्रेटर नोएडा में भाजपा नेता हत्याकांड के वांछित आरोपी अमन यादव को लखनऊ के कैसरबाग के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है।

भाजपा नेता शिव कुमार

बताया जा रहा है कि अमन यादव दरोगा अमित यादव का साला है। जानकारी के अनुसार अमन यादव उसी होटल से गिरफ्तार हुआ है जहां वादी पक्ष रह रहा था। उन्होंने ही कैसरबाग पुलिस को सूचना दी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि अमन मृतक भाजपा नेता शिव कुमार के भाई योगेश को जान से मारने की साजिश रच रहा था।

अपने दोनों पैर खो चुके कछुए के लिए ‘पशु चिकित्सक’ ने बनाई ये स्पेशल व्हीलचेयर…

गौरतलब है कि भाजपा नेता शिवकुमार यादव और उनके चालक की नवंबर 2017 में ताबड़तोड़ 20-25 गोलियां चलाकर हत्या कर दी गई थी जबकि गनर भी गंभीर रूप से घायल हुआ था।

दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने शिवकुमार के हैवतपुर स्थित स्कूल से फॉर्च्यूनर में सवार होकर घर लौटने के दौरान भीड़भाड़ वाले रास्ते पर वारदात अंजाम दी और आसानी से फरार हो गए थे।

LIVE TV