अपने दोनों पैर खो चुके कछुए के लिए ‘पशु चिकित्सक’ ने बनाई ये स्पेशल व्हीलचेयर…

अमेरिका: लुसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के वेटरनरी डॉक्टर्स ने अपने पीछे के दोनों पैर खो चुके एक कछुए को नया जीवन दिया। अब वह आराम से चल सकता है। दरअसल, पेड्रो को जब गोद लिया था, तब वह पीछे का एक पैर खो चुका था। कुछ महीनों बाद वह घर से गायब हो गया।लौटा तो दूसरा पैर भी नहीं था। हालांकि, वह अपने मालिक के घर पहुंचने में कामयाब रहा।

अपने दोनों पैर खो चुके कछुए के लिए 'पशु चिकित्सक' ने बनाई ये स्पेशल व्हीलचेयर...

  • लुसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के वेटरनरी डॉक्टर्स ने पेड्रो के लिए व्हीलचेयर बनाई
  • अब वह दूसरे कछुओं की तुलना में तेजी से चल सकता है

अपने दोनों पैर खो चुके कछुए के लिए 'पशु चिकित्सक' ने बनाई ये स्पेशल व्हीलचेयर...

मालिक पेड्रो को लेकर बैटन रूज स्थित लुसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के वेटरनरी मेडिसिन पहुंचा। डॉक्टर्स ने बताया कि पहले तो हमें इस समस्या का हल नजर नहीं आया।

अपने दोनों पैर खो चुके कछुए के लिए 'पशु चिकित्सक' ने बनाई ये स्पेशल व्हीलचेयर...

इसके बाद डॉक्टर्स को इसका हल ‘टॉय शॉप’ पर मिला। एक जूलॉजिकल इंटर्न अपने साथ एक कार किट लेकर आया। फिर सभी ने मिलकर पेड्रो के लिए एक व्हीलचेयर बनाई और उसके पिछले हिस्से में फिट भी की।

अपने दोनों पैर खो चुके कछुए के लिए 'पशु चिकित्सक' ने बनाई ये स्पेशल व्हीलचेयर...

चिकित्सकीय रूप से गलत नहीं  

लुसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के वेटरनरी मेडिसिन के कम्युनिकेशंन मैनेजर जिंजर गुटनर ने बताया कि हमारे डॉक्टर्स ने जो किया वह चिकित्सकीय रूप से गलत नहीं है। अब पेड्रो दूसरे कछुए की तुलना में तेजी से चल सकता है।

LIVE TV