भाजपा के नए बनाये गए जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने धारा 144 का किया उलंघन

REPORT- DILIP KUMAR

फर्रुखाबाद-एक तरफ पूरे देश मे धारा 144 लगाई गई है।प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने प्रसाशन को कड़े निर्देश जारी किए है।कि कोई भी व्यक्ति धारा 144 का उलंघन करता है।तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए।

वहीं फर्रुखाबाद जिले भाजपा के नए बनाये गए जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता अपना स्वागत कराने में बैण्ड बाजे के साथ आतिशबाजी चलबा रहे है।ताजा मामला नगर पंचायत कमालगंज का है।जिस समय शहर में एक समुदाय के लोग बवाल कर रहे है।

जिला प्रसाशन उनके खिलाफ कार्यवाही करने में लगा हुआ है।साथ जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने आदेश जारी किए थे कि जिले में किसी प्रकार का कोई कार्यक्रम जैसे सभा आयोजन या बैठक जुलूस आदि नही किया जाएगा।

खेत में तार लगाने के विरोध में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, मुकदमा दर्ज

फिर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता का भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर भाजपा के सैकड़ों कार्यकरताओ के साथ एक गेस्ट हाउस मे स्वागत समारोह करबा रहे थे।

वही सडको पर कार्यकर्ता बैण्ड बाजो के साथ नारेबाजी कर आतिशबाजी चलाते रहे जब भाजपा के विधायक व जिलाध्यक्ष कानून की खुलेआम धज्जियां उडबा रहे थे देखना यह होगा कि जिला प्रसाशन इस स्वागत समारोह के कार्यक्रम पर क्या कार्यवाही करता है।

LIVE TV