भाजपा के असम विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों की सूची जारी, 11 विधायकों को नहीं मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को असम विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने विधनसभा चुनाव के लिए 70 प्रत्याशियों को चुना है। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और मंत्री हेमंत सरमा अपने पूराने सीटों पर ही चुनाव लड़ेगे। पार्टी ने यह भी घोषणा किया कि उनके सहयोगी दल असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल 26 और आठ सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि  मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल माजुली और मंत्री हेमंत विश्व सरमा जालुकबाड़ी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह दोनो नेता इन्हीं सीटों से चुनाव लड़ेगें।अरुण सिंह ने कहा कि पहली सूची में 11 मौजूदा विधायकों के नाम नहीं हैं। इनके स्थान पर नये नेंताओं को चुना गया है। प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के साथ गुरुवार को बैठक की गई थी।

असम में भाजपा पहली बार 2016 के विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार बनाई थी और एक बार फिर सत्ता में आने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। 126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए तीन चरणों में चुनाव किया जायेगा। 27 मार्च को पहले चरण में 47, एक अप्रैल को दूसरे चरण में 39 और छह अप्रैल को तीसरे चरण में 40 सीटों के लिए चुनाव होगा। चुनाव के परिणाम की घोषणा 2 मई को किया जायेगा।

 राज्य के पहले चरण में चुनाव 12 जिलों की 47 सीटों के लिए 27 मार्च को वोट डाला जाऐगा। पहले चरण की अधिसूचना दो मार्च को जारी होगी। इसके साथ ही असम समेत अन्य पांच राज्यों के चुनावों के परिणाम की घोषणा 2 मई को की जायेगी।

LIVE TV