मुख्‍यमंत्री आवास को घेरने निकले भाजपाइयों की पुलिस से झड़प

भाजपा कार्यकर्ताओंलखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में खराब कानून व्‍यवस्‍था को लेकर शुक्रवार को प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किये। राजधानी में भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाल मुख्‍यमंत्री आवास को घेरने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस बल ने उन्‍हें राजभवन के पास रोक लिया। जहां भाजयुमो कार्यकर्ताओं से पुलिस की तीखी झड़प हुई।

भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

बेकाबू भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जब पुलिस की नहीं सुनी तो पुलिस ने उनके खिलाफ वॉटर कैनन का प्रयोग किया। इसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ता काबू में आ सके। काफी देर चले हंगामे के बाद भाजपा कार्यकार्ता वापस लौट गये।

भाजपा ने शुक्रवार को प्रदेश भर में सपा सरकार के खिलाफ और कानून व्‍यवस्‍था को लेकर प्रदर्शन किये। प्रदेश के हर जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थानों का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की।

LIVE TV