तो ये होगा 2019 का महाधमाका, कुर्सी मिलते ही भाजपा अध्यक्ष ने दिखाए तेवर

भाजपा अध्यक्ष के तेवरलखनऊ लोकसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश हमेशा से ही सभी दलों के लिए एक प्रमुख राज्य के रूप में रहता है। कहा जाता है कि जिस भी पार्टी ने यूपी को जीत लिया केंद्र में उसकी ही सरकार बनती है। 2019 में अपनी जीत पक्की करने के लिए बीजेपी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। इसी दिशा में भाजपा ने उत्तर प्रदेश की कमान अपने वरिष्ठ नेता महेंद्र नाथ पांडे को सौंप दी है।

4 सितम्बर को राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे BJP के नए ‘यूपी बॉस’ महेंद्र नाथ पांडेय

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति को और मजबूत करने के लिए राज्य के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा है कि प्रदेश में पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करने के लिए केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी एक बड़ा राज्य है और पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष का पद बड़ा दायित्व है। उसको निभाने के लिए पूरा समय दूंगा।

यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि 2019 का लक्ष्य हम सबके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमित शाह की अगुवाई सबसे ज्यादा स्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी इतनी बड़ी पार्टी है कि कार्यकर्ताओं को कब किस काम में लगाना है। यह पार्टी तय करती है। साथ ही यूपी भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि 2019 में 73 प्लस सीटें बीजेपी को मिलेंगी।

महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की कोई जानकारी पहले नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘मैं चंदौली में अपने संसदीय क्षेत्र में काम में लगा था,  राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्देश आया कि आप दिल्ली आइए और आने पर मुझे यह बताया गया कि मुझे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।’

पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी के विचारों के अनुसार सबका साथ सबका विकास के मार्ग पर चलेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ, दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्या सब लोग साथ में एक समन्वय बनाएंगे। उनका कहना है कि,’मैं पार्टी का पुराना नेता और एक पुराना कार्यकर्ता हूं। समन्वय और संवाद के लिए ही मैं पार्टी में जाना चाहता हूं।

वृंदावन में आज से 3 दिन तक संघ की बैठक, अमित शाह, CM योगी समेत कई हस्तियां करेंगी शिरकत

बता दें पिछलें लोकसभा चुनावों में पिछड़े वर्ग को आकर्षित करने के लिए बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष के रूप में केशव प्रसाद मौर्य को नियुक्त किया था। लेकिन अब 2019 के चुनावों के लिए पार्टी ने महेंद्र नाथ पांडे के रूप में ब्राहमण कार्ड खेला है।

देखें वीडियो:-

LIVE TV