4 सितम्बर को राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे BJP के नए ‘यूपी बॉस’ महेंद्र नाथ पांडेय

4 सितम्बरलखनऊ। चंदौली से बीजेपी सांसद और उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय 4 सितम्बर को लखनऊ आ सकते हैं। बताया ये भी जा रहा है कि वो विधान परिषद के नामांकन में भी शिरकत कर सकते हैं।

वहीं गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने एक पत्र जारी कर बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने डॉ। महेंद्र नाथ पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

यह भी पढ़ें: वृंदावन में आज से 3 दिन तक संघ की बैठक, अमित शाह, CM योगी समेत कई हस्तियां करेंगी शिरकत

सांसद डॉ। महेंद्र नाथ पांडेय इस समय केंद्र में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री भी हैं। दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष पद पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यकाल काफी समय पहले ही पूरा हो गया था, लेकिन नए अध्यक्ष की खोज में वह कार्यवा​हक के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

यह भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट विस्तार: इन मंत्रियों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी काम से खुश

LIVE TV