भाजपाइयों ने की सपा खेमे में सेंधमारी, समाजवादी पार्टी को लगा बड़ा झटका

बीजेपी की हवा कुछ इस तरह से चल रही है जिससे अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि सपा के खेमे में भाजपाइयों ने सेंध लगा दी है।

कहा जा रहा है शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी रामंशकर कठेरिया के नामांकन में उपस्थिति होने वाले प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे के समक्ष सपा के कई दिग्गज नेता भाजपा की सदस्यता ले सकते है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इसकी तैयारियां भी पूरी हो गयी है। अगर ऐसा होता है तो सपा को भारी नुकसान हो सकता है।

इटावा जिला सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का गृह जनपद है। यहां से हमेशा समाजवादी पार्टी का पलड़ा भारी रहता है, लेकिन पिछले चुनाव में मोदी लहर के चलते भाजपा प्रत्याशी ने सपा को पछाड़ कर पौने दो लाख के बड़े अंतर से पराजित कर इटावा लोक सभा सीट पर कब्जा किया था। भाजपा के टिकट पर अशोक दोहरे सांसद बने थे।

इस बार भाजपा ने अशोक दोहरे का टिकट काटकर आगरा के सांसद रहे राम शंकर कठेरिया को भाजपा प्रत्याशी बनाया है। भाजपा हर हाल में इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है।

सपा के खेमे में सेंध लगाकर पार्टी का ग्राफ बढ़ाना चाहती है। इसकी भाजपा ने तैयारी भी कर ली है। इसी योजना के तहत पार्टी के नेताओं ने कई दिग्गज सपाइयों को अपने पाले में करने के लिए रणनीति तैयार की ।

मैदान में लुंगी पहन खेला था क्रिकेट, अब सड़कों पर घूम रहा ये खिलाड़ी…

इसी के तहत पार्टी के नेताओं ने पारपट्टी क्षेत्र के दो पूर्व ब्लॉक प्रमुख एक पूर्व जिला अध्यक्ष के अलावा बकेवर क्षेत्र के एक ब्राह्मण नेता को अपने पक्ष में कर लिया है। उनके साथ पारपट्टी क्षेत्र के कई गांवों के ग्राम प्रधान अपने सैकड़ों साथियों के साथ शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सपा के गढ़ में भाजपा द्वारा सेंध लगाने से गठबंधन को नुकसान होगा।

LIVE TV