आज के दिन जन्मे लोगों का भाग्यफल

भविष्यअंक ज्योतिष अंकों के आधार पर मनुष्य के भविष्य का आंकलन करता है। जो कि इस बात पर निर्भर करता है कि कौन से ग्रह पर किस अंक का प्रभाव है।

माना जाता है कि, ज़िन्दगी को सही दिशा देने में नंबरों का अहम योगदान होता है। इनका प्रभाव जीवन में अच्छा और बुरा दोनों रूप में सामने आ सकता है।

तो आइए जानते हैं कि वर्ष भर के हर महीने की 17 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति के जीवन पर इस अंक का क्या प्रभाव पड़ता है।

17 तारीख को जन्म लेने वालों का भाग्यफल

किसी भी माह की 17 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति के अंक का स्वामी ग्रह शनि है। अंक ज्योतिष के अनुसार ये लोग काफी रहस्यमय स्वभाव के होते है। इन्हें समझना काफी मुश्किल होता है।

ये लोग दूसरो के लिए भाग्यशाली होते हैं और दूसरों पर पूरा प्रभाव रखते हैं। शनि के कारण इन लोगों का व्यवहार थोड़ा रुआबदार होता है। सामान्यत: अपने जिद्दी स्वभाव के कारण इन्हें कभी-कभी अकेलेपन का भी सामना करना पड़ता है।

शनि के कारण इन लोगों को जीवन में कई बार कठिन समय का सामना करना पड़ता है। यह लोग हर बात को बहुत गहराई से सोचते हैं तथा बोलने में स्पष्टवादी होते हैं। इसलिए अपने जीवन में इनको कई प्रकार के कष्टों का सामना करना पड़ता है।

इस दिन जन्में लोगों के लिए ध्यान रखने योग्य कुछ ख़ास बातें

  • इन लोगों के लिए शनिवार का दिन विशेष होता है। इसके साथ ही सोमवार और रविवार भी इनके लिए फायदेमंद रहता हैं।
  • इन लोगों के लिए किसी भी माह के लिए8, 17 और 26 तारीखें बहुत शुभ होती हैं।
  • रंगों में इनके लिए गहरा भूरा रंग, नीला, काला और बैंगनी शुभ होता है।
  • इनके लिए काला नीलम या काला मोती धारण करना शुभ माना जाता है।
LIVE TV