शादी में शरीक लोगों के उड़ गए होश… जब भरी महफिल में दुल्हन ने त्याग दिए सारे बाल

भरी महफिल में दुल्हन गंजीशादी का दिन लोगों के लिए एक हसीन ख्वाब होता है। इस दिन का इंतजार हर लड़की-लड़का बड़ी ही बेसबरी से करते हैं। आंखों में कई सपने और नए साथी का इंतजार। एक दूसरे का हाथ पकड़ पूरी जिन्दगी जीने का इरादा लिए वे इस दिन को धीरे-धीरे करीब आते देखते हैं। लेकिन क्या हो… जब शादी के दिन भरी महफिल में कुछ ऐसा हो जाए जो आपसे ज्यादा महफिल में शामिल होने आए लोगों के लिए हैरान कर देने वाला सबब बन जाए। ऐसा ही एक वाकया अमेरिका के टेक्सास में हुआ जहां भरी महफिल में दुल्हन गंजी हो जाती है और वहां जमा हुए सभी लोग उसे बड़ी हैरानगी से देखने लगते हैं।

अमेरिका के टेक्सास की जेमी स्टीनबोर्न अपनी ज़िंदगी के सबसे हसीन पलों की जी रही थी। एक चर्च में उसकी शादी हो रही थी, शादी की रस्में निभायी जा रही थी। जेमी की जुल्फें लहरा रही थी।

जेमी को उसके मंगेतर जॉन स्टीफेंशन ने सबके सामने रिंग पहनाई। इसके बाद बारी आई बुके फेंकने की। इस रस्म में दुल्हन को अपने पीछे खड़ी सहेलियों पर बुके फेंकना पड़ता है। काउंटडाउन शुरू हुआ।

दुल्हन के हाथ में फूलों का गुच्छा था। खुशी के मारे उसकी सहेलियां पीछे खड़े बुके को पकड़ने का इंतजार कर रही थीं।

एक दो तीन…और अचानक जेमी ने अपने सिर के ऊपर लगे विग को अपनी सहेलियों पर उछाल दिया। जेमी अब गंजी और पूरे महफिल में डांस कर रही थी।

जेमी के अचानक इस कदम से सभी लोग हैरत में पड़ गये। किसी को समझ में नहीं आया कि हुआ क्या है। अब हम आपको जेमी के इस कदम के पीछे की कहानी बताते हैं।

दरअसल जेमी कैंसर से पीड़ित है। जेमी पिछले 16 महीने से सर्विकल कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रही है। इसी बीच जेमी अपने मंगेतर से शादी के लिए तैयार हो गई। कैंसर के इलाज की वजह से उसके सारे बाल गिर गये हैं।

गुजरे 12 मई को जेमी को शादी के लिए विग लगाना पड़ा है। लेकिन जिंदादिल जेमी इस सच्चाई को दुनिया से छुपाना नहीं चाहती थी।

दरअसल जेमी दुनिया को बताना चाहती है कि तमाम दुश्वारियों के बीच खुश रहना आपका निजी मामला है। और आपकी खुशी आपसे कोई नहीं छीन सकता है, चाहे आप कितनी भी मुश्किल में क्यों ना हों।

कैसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझने के बाद भी जेमी ने इतने लोगों के सामने सच को स्वीकारने की बहादुरी दिखाई। इसी वजह से उनकी शादी उनके साथ लोगों के लिए भी यादगार बन गई जो शादी में शरीक होने आए थे।

इस पूरे मामले का एक वीडियो यू ट्यूब पर भी उपलोड हुआ। इसके बाद से सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसी देखने वाले लोग इस लडकी की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं और खूब पसंद भी कर रहे हैं।

देखें वीडियो :-

LIVE TV