बदमाशों ने पहले घर में की डकैती बाद में प्रधानाचार्य से किया ये भयानक कांड

मैनपुरी। के थाना बिछवां क्षेत्र में गुरुवार की रात बदमाशों ने परिवार वालों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने गृहस्वामी को गोली मार दी। घायल गृहस्वामी को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

भयानक कांड
वारदात थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर बघौली में हुई। गुरुवार की रात तकरीबन एक बजे हथियारबंद बदमाशों ने देवेश चौहान के घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसते ही बदमाशों ने परिजनों को बंधक बना लिया। विरोध करने पर देवेश चौहान को गोली मार दी।

राहुल को राम और मोदी को दिखाया गया रावण

बदमाशों ने परिजनों को एक कमरे में बंद कर दिया और जमकर लूटपाट की। बदमाश नकदी, जेवरात के साथ एक बंदूक भी लूट ले गए। घायल देवेश चौहान गांव में स्थित आदर्श जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस के साथ एएसपी ओम प्रकाश सिंह, सीओ सिटी राकेश पांडेय मौके पर पहुंचे। बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है बदमाशों की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।

LIVE TV