ब्रोकोली के 10 प्रमुख लाभों को जान कर, आप इसे आज से ही खाना शुरू कर देंगे

आप सब लोगों ने जिम जाने वाले लोगों को अक्सर ब्रोकली का महिमामंडन करते हुए सुना होगा। लेकिन ऐसा नहीं है कि ब्रोकली केवल उन्हीं लोगों के लिए फायदेमंद है जो जिम जाते हैं। ब्रोकली हर तबके और उम्र के लिए बहुत ज़्यादा स्वास्थवर्धक है।ब्रोकोली के 10 प्रमुख लाभों को जान कर, आप इसे आज से ही खाना शुरू कर देंगे

इसे आप सलाद और सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं। यही नहीं ब्रोकली का सूप भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

आइये आपको बताते हैं ब्रोकली के 10 ऐसे फायदे जिसके बाद आप खुद को ब्रोकली खाने से रोक नहीं पाएंगे।

#1 हार्ट अटैक से बचाती है ब्रोकली

यदि नियमित रूप से ब्रोकोली का सेवन किया जाए तो इससे दिल से संबंधित बीमारियां नहीं होती है। ब्रोकोली में मैजूद गुण दिल की धमनियों को मोटा नहीं होने देते।

ब्रोकली खून को गाढ़ा होने से भी रोकती है जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

#2 कैंसर से बचाव

ब्रोकली में कैंसर को रोकने वाले गुण होते हैं। इसी वजह से ब्रोकली पर वैज्ञानिक शोध करते रहते हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने ब्रोकली के उपर किए शोध के आधार पर बताया है कि इस सब्जी में गले और सिर के कैंसर को बढ़ने से रोकने की क्षमता है।

बिग बॉस-12 विनर दीपिका कक्कड़ इब्राहिम पति-ननद के साथ पहुंचीं अजमेर शरीफ

यह बढ़ते हुए कैंसर के सेल्स को रोक देती है। ब्रोकली खाने से कोलोन, स्तन कैंसर और लंग कैंसर होने के खतरे कम हो जाते हैं

#3 ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद है ब्रोकली

आजकल काफी लोगों में ब्लड प्रेशर की समस्या पायी जाती है। और पिछले कुछ समय में ब्लड प्रेशर के कारण होने वाली मौतों में भी इज़ाफ़ा हुआ है।

यदि आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में नहीं रहता हो तो ब्रोकली का सेवन करें। यह शरीर में कोलेस्ट्राॅल के लेवल को बढ़ने नहीं देता है जिससे आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है।

#4 एल्जाइमर के मरीज़ों के लिए उपयोगी

बढ़ती उम्र के साथ शरीर को कई बीमारियां घेर लेती हैं। बढ़ती उम्र में होने वाले रोगों में से एक रोग है एल्जाइमर यानी भूलने की समस्या।

जो लोग एल्जाइमर के शिकार हैं उनके लिए ब्रोकली काफी फायदेमंद है। यदि आपको या आपके परिवार में किसी को एल्जाइमर की समस्या हो तो आप खाने में ब्रोकोली को शामिल कर लें।

#5 भूख बढ़ाने का अच्छा तरीका

बहुत लोग अपना वज़न बढ़ाना चाहते हैं लेकिन उन्हें अक्सर भूक ना लगने की शिकायत रहती है। अगर ऐसा है तो ये समस्या अब और नहीं।

ब्रोकली का सूप पीने से भूख लगती है। नियमित रूप से पिया जाए तो यह सूप आपकी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक हो सकता है।

सेहत के लिए जरूरी हैं नारियल, काजू और मूंगफली

#6 मोतियाबिंद की समस्या में लाभदायक

जिन लोगों को मोतियाबिंद की शिकायत है उनके लिए ब्रोकली काफी फायदेमंद है। ब्रोकली मोतियाबिंद की समस्या के प्रभाव को कम करती है।

यह आंखों के मस्कुलर डीजेनरेशन जो कि मातियाबिंद को बढ़ाता है उसे ब्रोकली रोकती है।

#7 शरीर की सूजन होती है खत्म

सूर्य की किरणों से निकलने वाली यूवी रेडियेशन से शरीर के अंग प्रभावित होते हैं। इस कारण कई बार शरीर के कुछ हिस्सों में सूजन आ जाती है।

एैसे में ब्रोकली को सलाद के रूप में खाएं। आपको यूवी रेडियेशन के प्रभाव से मुक्ति मिल जाएगी। यदि आपके शरीर में सूजन बनी हुई हो तो ब्रोकली की सब्जी का सेवन नियमित करें।

#8 डायबिटीज के मरीज़ों के लिए लाभदायक

2017 में हुए एक सर्वे के मुताबिक़ भारत में लगभग 20 प्रतिशत लोगों को डायबिटीज़ है। ऐसे में बहुत ज़रूरी है आप अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीज़ें शामिल करें जिससे आप डायबिटीज़ से बच पाएं।

ब्रोकली इंसुलिन को बढ़ने से रोकती है। इसलिए इसमें मैजूद गुण डायबिटीज़ की समस्या को बढ़ने नहीं देते हैं।

राम जन्मभूमि को लेकर बड़ा दांव खेल गए PM मोदी, सुप्रीम कोर्ट की बढ़ गई चिंता…

#9 गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक

ब्रोकली गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसके सेवन से पेट के अंदर पल रहे शिशु का दिमाग विकसित होता है।

साथ ही ब्रोकली गर्भवती महिलाओं को कई समस्याओं से भी बचाता है।

#10 बुढ़ापा अब और नहीं

ब्रोकली आपको युवा बनाए रखने में मदद कर सकती है क्योंकि यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को काफी धीमा कर सकती है।

ब्रोकली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी मुक्त कणों से लड़ती है और फाइन लाइन्स, झुर्रियाँ और त्वचा के धब्बे जैसे समय से पहले उम्र के लक्षणों को रोकती है।

https://www.youtube.com/watch?v=NGqBF3LZtGU

LIVE TV