ब्रिटिश ऑटोमोटिव कंपनी MG की हेक्टर CVT लॉन्च, देखें क्या है खास फ़ीचर

भारतीय बाजार में हेक्टर और हेक्टर प्लस के CVT वैरिएंट लॉन्च कर दिए हैं। ये वैरिएंट ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएंगे। कंपनी ने इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसकी शुरुआती कीमत 16.52 लाख रुपए है।

हेक्टर ने इसी साल जनवरी में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए थे। इसमें नई ग्रिल के साथ रिवाइज्ड बंपर और नए अलॉय व्हील्स शामिल हैं। कार के कैबिन को नया डुअल-टोन कलर थीम दी गई है। इसमें वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और अपडेटेड MG आईस्मार्ट मोबाइल ऐप को जोड़ा गया है। हेक्टर CVT में 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। ये 141 bhp की मैक्सिमम पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

LIVE TV