ब्राज़ील के घने जंगलों में मिला ऐसे जीव का शरीर, जिसके पीछे है एलियंस का हाथ…

ब्राजील में स्थित अमेजन के घने जंगलों में वैज्ञानिकों को एक विशालकाय समुद्री जीव मिला है। इस जीव की लंबाई करीब 36 फीट और वजन करीब 10 टन है। अब वैज्ञानिक सोच में पड़ गए हैं कि आखिर इतना भारी-भरकम जीव समुद्र से निकलकर जंगल में कैसे आया होगा?

वैज्ञानिकों ने इस विशालकाय जीव को हम्पबैक व्हेल मछली बताया है, जो आरारूना बीच के पास जंगल में मरी हुई पाई गई। यह समुद्र तट से करीब करीब 15 मीटर की दूरी पर मिली।

ब्राज़ील के घने जंगलों में मिला ऐसे जीव का शरीर

ब्राजील में चल रही खबरों के मुताबिक, वैज्ञानिकों की एक टीम मौके पर पहुंची है और सैंपल इकट्ठा किया जा रहा है, ताकि व्हेल की मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

वैज्ञानिक अब तक ये नहीं समझ पाए हैं कि व्हेल की मौत आखिर कैसे हुई होगी, लेकिन उनका ये मानना है कि व्हेल की मौत शायद समुद्र में ही हो गई होगी और फिर समुद्र में उठी तेज लहरों ने उसे उठाकर जंगल में फेंक दिया होगा।

साथ ही साथ उनका ये भी मानना है कि हो सकता है कि उसकी मौत जंगल में फेंके जाने के बाद हुई हो। हालांकि अब तक इसका कोई पक्का सबूत नहीं मिला है।

जानिए दुनिया सबसे खतरनाक पुलों बारे में, जिसे पर जान हथेली पर रखकर चलते हैं लोग

व्हेल के मृत शरीर की जांच की जा रही है। कुछ सैंपल को लैब में भेजा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वो किसी बीमारी का शिकार तो नहीं थी।

इसके अलावा यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि व्हेल को कहीं किसी बोट ने तो टक्कर नहीं मारी, जिससे उसकी मौत हो गई।

हालांकि पूरे मामले की जांच में अभी 10 दिन का समय लगेगा। उसके बाद ही कुछ भी साफ हो पाएगा।

LIVE TV