बॉलीवुड के इस अभिनेता को हुआ कोरोना, खुद दी जानकारी

मुंबई। भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। आम इंसान से लेकर बड़े बड़े राजनेता और फिल्मी हस्तियां भी इसकी चपेट में आ चुकी हैं। यहां तक कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। हालांकि बच्चन परिवार के सभी सदस्य अब पूरी तरह से ठीक हैं। वहीं इसी बीच बॉलीवुड से एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

अर्जुन कपूर ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। अर्जुन कपूर ने लिखा है, ‘मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। आप सबको ये जानकारी देना मैं अपना कर्तव्य समझता हूं।’ अर्जुन कपूर ने यह भी बताया कि फिलहाल वह डॉक्टर की सलाह पर होम आइसोलेशन में हैं और ठीक महसूस कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CEydxJNp3mB/?utm_source=ig_embed

अर्जुन कपूर ने लिखा है, ‘मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। मुझमें मामूली लक्षण पाए गए हैं। डॉक्टर की सलाह पर मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। मुझे सपोर्ट करने के लिए मैं आप सभी को एडवांस में धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं अपने स्वास्थ्य को लेकर आप सभी को आगे जानकारी देता रहूंगा। यह अभूतपूर्व समय है। मुझे भरोसा है कि मानवता इस वायरस से जीत जाएगी।

LIVE TV