बैंक में पैसे हुए खत्‍म, मैनेजर ने कहा…

बैंक में पैसे हुए खत्‍म, मैनेजर ने कहा...   जोक्‍स 1

सुबह सुबह पत्नी ने

कहा- सुनो, मेरे लिए

नाश्ता बना दो।

पति उठा और बाहर

जाने लगा…….

पत्नी- अरे, कहां चल दिये?

पति- अपने वकील के पास,

मुझे तुमसे तलाक लेना है।

पति वकील के घर गया और

वापस आते ही नाश्ता बनाने लगा।

पत्नी- अरे, क्या कर रहे हो?

पति- वकील बर्तन मांज रहा है।

जोक्‍स 2

बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो

गया है कल आना।

रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे

अभी चाहिए।

मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत

करिए, शांति से बात कीजिए।

रामू- ठीक है बुलाओ शांति को,

आज तो मैं उसी से बात करूंगा।

जोक्‍स 3

एक महिला पुलिस स्टेशन में…

महिला- इंस्पेक्टर साहब, कब

मिलेंगे मेरे पति आज 4

दिन हो गए हैं कोई खबर

नहीं है उनकी।

इंस्पेक्टर- मिलेंगे मिलेंगे, जल्द

ही मिल जाएंगे. देखिए, कल

ही हमें हाईवे के पास से

उनके मोजे मिले हैं, वो हमने

अपने खोजी कुत्ते को सुंघाए हैं।

बस कुत्ते के होश में आते ही

हम खोज फिर से शुरू कर देंगे।

LIVE TV