सलमान-लूलिया की आवाज़ में सुनिए ‘बेबी नू बेेस पसंद है’  

सलमान-लूलियामुंबई। सलमान और लूलिया के बीच इन दिनों प्यार परवान पर चढ़ रहा है। दोनों के बीच चढ़ रहे प्यार को अब आप सभी लोग फिल्म सुलतान के गाने “बेबी नू  बेेस पसंद है” के नए वर्जन में देख सकते हैं।

इस गाने को खुद सलमान और लूलिया ने गाया है। दोनों पहली बार किसी गाने में आ रहे हैं। साथ ही पहली बार दोनों ने एक साथ गाना भी गाया है।

बेबी नू बस पसंद है

फिल्मेकर्स ने सलमान-लूलिया के इस गाने को रिलीज़ कर दिया है। ये एक बेहतरीन डांस नंबर है।

हाल ही में दोनों को प्रीति जिंटा की रिसेप्शन पार्टी में स्पॉट किया गया था। इससे पहले भी दोनों लोगों को लूलिया की फैमिली के साथ मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

सलमान ने ट्वीट किया कि सुल्तान के गाने का नया वर्जन बना रहे हैं, जिसे आप सभी लोग खूब पसंद करेंगे। सिंगर इशिता ने भी सलमान के इस गाने के लिए खूब मदद की है।

इस फिल्म में पहली बार अनुष्का-सलमान की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। अली अब्बास ज़फर ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। ईद के अवसर पर इस फिल्म को रिलीज़ किया जायेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LIVE TV