बेटे के अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी , तभी कुछ हुआ ऐसा की चौंक गए लोग…

नई दिल्ली। मां की ममता में कितना असर होता है इस बात का सबूत ये खबर है। तेलंगाना में सूर्यापेट ज‍िले के प‍िल्लालमैरी गांव के रहने वाले 18 वर्षीय गंधम क‍िरन को डॉक्टरों ने  ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। कोमा के बाद ब्रेन पड़े इस लड़के के परिवार ने सारी आस खो दी थी।

 

बतादें की किशोर के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी तभी कुछ ऐसा हुआ जिसे देख गांववाले हैरान रह गए। दरअसल, अपने नौजवान को इस हालत में देख उसकी मां उसे अंतिम विदाई देने को तैयार न थी। मां अपने लाडले के पास में बैठ रो रही थी। मां की करुणा भरी पुकार सुन गंधम की आंखों से आंसू बहने लगे।

भारतीय मीडिया को लेकर कंगना ने कही ये बड़ी बात, विचार-विमर्श करने की है ज़रूरत…

गंधम को दोबारा ज़िंदा देख परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए कुछ दिनों में उसकी हालत में काफी हद तक सुधार आया है। बता दें कि 26 जून को गंधम को बुखार के साथ उल्टी होने की शिकायत हुई।

लेकिन उसके घर वालों ने उसे ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया दो दिन बाद उसकी तबियत और बिगड़ने लगी तो उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 5 दिन तक गंधम कोमा में रहा जिसके बाद डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए और उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। डॉक्टर ने साफ तौर पर कह दिया कि उसका बचना मुश्किल है। गंधम को लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटा दिया गया और उसकी बॉडी को घर ले जाने की सलाह दी गई।

दरअसल गंधम की मां सैदम्मा ने डॉक्टरों से कहा कि वो उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ ही घर ले जाना चाहती है। सैदम्मा अपने बेटे को घर ले आई। सगे संबंधी लड़के के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। लेकिन मां की पुकार सुन गंधम में फिर जान आ गई।

तुरंत स्थानीय डॉक्टर को बुलाया गया उन्होंने नब्ज़ जांची तो वह चल रही थी। बिना देर किए लड़के को सूर्यापेट अस्पताल ले जाया गया। वहां तत्काल प्रभाव से उसे चार इंजेक्शनों के डोज लगाए गए। धीरे-धीरे उसकी हालत में सुधार आने लगा। घटना के तीन दिन बाद गंधम ठीक होने लगा है और धीमी-धीमी आवाज़ में बात भी करने लगा है

 

LIVE TV