बेगूसराय में कन्हैया को करारी हार देंगे गिरिराज, लगातार बनाये हैं बढ़त

प्रदेश में अब तक सभी सीटों के रुझान आ गए हैं। रुझानों के मुताबिक 40 सीटों में से एनडीए 38 सीटों पर आगे चल रही है। महागठबंधन में राजद दो सीटों पर लीड कर रही है। जदयू और भाजपा दोनों 16-16 सीटों पर जबकि लोजपा सभी 6 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों में भाजपा की जीत से उत्साहित कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर के बार जश्न में डूबे हैं वहीं 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास के बाहर सन्नाटा पसरा है।

general-elections-2019

बेगूसराय की ऐसी स्तिथि 

जानकारी के अनुसार प्रदेश में सबसे चर्चित सीट बेगूसराय पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सीपीआई के कन्हैया कुमार से आगे चल रहे हैं। रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा काराकाट और उजियारपुर दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं। पाटलिपुत्र सीट पर मीसा भारती और रामकृपाल के बीच कड़ी टक्कर है। पटना साहिब में रविशंकर प्रसाद आगे चल रहे हैं।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ ग़नी ने नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी

यह सभी फिलहाल आगे 

इसी के साथ भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह राजद प्रत्याशी सरफराज आलम से आगे। भाजपा के आरके सिंह सीपीआई प्रत्याशी राजू यादव से आगे। भाजपा के सुशील कुमार सिंह हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के उपेंद्र प्रसाद से आगे। जदयू के गिरिधारी यादव राजद के जय प्रकाश नारायण यादव से आगे चल रहे। भाजपा प्रत्याशी अश्विनी चौबे आगे, राजद के जगदानंद सिंह पीछे।

LIVE TV