बेखौफ बदमाशों ने रिटायर्ड मेजर पर चलाई गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट- मनोज त्रिपाठी

प्रतापगढः यूपी के प्रतापगढ़ में नगर कोतवाली के देवकली में बेखौफ बदमाशों ने रिटायर्ड सूबेदार मेजर की हत्या का प्रयास किया। बदमाशो ने रिटायर्ड फौजी रवींद्र तिवारी को उस निशाना बनाया जब वह सुबह घर से मार्निंग वाक पर निकला था।

घर से कुछ ही दूर पर घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने फौजी पर पीछे से फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में फौजी की पीठ और हाथ मे तमाम छर्रे जा धसे और वही गिरकर तड़पने लगा। वारदात को अंजाम देकर तमंचा लहराते हुए बदमाश फरार हो गए।

सुबह सुबह हुई फायरिंग से इलाके में हड़कम्प मच गया। लोगो की भीड़ मौके पर पहुच गई। आननफानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा से डॉक्टरों ने गम्भीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस जांच में जुटी है।

दही-हांडी के महोत्सव में दो पक्षो में चली गोली एक मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल

हालांकि पुलिस अधीक्षक का दावा है कि फौजी की कोई दुश्मनी अब तक कि पड़ताल में सामने नही आई है। अब सवाल ये है अगर फौजी की कोई दुश्मनी नही है तो क्या बदमाशो का टारगेट कोई और था और धोखे में फौजी को गोली मार दी गई।

LIVE TV