बेखौफ बदमाशों को नहीं रहा पुलिस का डर, भैंस के साथ मालिक को उठा ले गए

रिपोर्ट जावेद चौधरी

गाजियाबाद- गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच लगातार मुठभेड़ हो रही है। जिसके बाद भी बदमाश पूरी तरह से बेखोफ है। ताजा मामला ट्रोनिका सिटी थाना इलाके के चमन विहार का है। जहाँ हत्यारों के बल पर डेरी संचालक की भैंस लूट ली गई।

ट्रोनिका सिटी इलाके के चमन विहार में रविंदर डेरी का काम करता है। उसके पास पांच भैंस थी जिन्हें कल रात हत्यारों के बल पर लूट लिया गया।

रविंदर ने बताया कि रात को 12 से 1 बजे के बीच कुछ लोग ने उसके सर पर बन्दूक लगा दी और उसके गले मे रस्सी बांद दी। रस्सी बांद कर पहले रविंदर को गाड़ी में डाला और उसकी आँखों पर पट्टी बांद दी। उसके बाद पांच भैंसो व एक कटरे को गाड़ी में भर कर ले गये।

देश के सबसे पिछड़े 115 जनपदों में से एक हैं बलरामपुर , जाने पूरी कहानी…

बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें पुलिस का कोई खोफ नही है। बदमाश रविंदर को रास्ते मे फेक कर फरार हो गये। जिनकी तलाश गाजियाबाद पुलिस कर रही है।

LIVE TV