बेखौफ प्रियंका! योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा घटाने की अपील, अभी भी क्यों है डर?

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ से एक ऐसी अपील की है जो सच में हैरान करने वाली है। प्रियंका ने योगी आदित्यनाथ से कम सुरक्षा देने की अपील की है। ये तब है जबकि वे यूपी की कानून-व्यवस्था और यहां सुरक्षा की स्थिति पर लगातार हमले कर रही हैं।

प्रियंका गांधी ने योगी को लिखी गई चिट्ठी में कहा है कि उनकी यूपी यात्राओं के दौरान सुरक्षा के इंतजाम ज्यादा होते हैं। ऐसे में आम लोगों को असुविधा होती है। उन्होंने दिल्ली का हवाला देते हुए यह भी कहा कि दिल्ली में उनके साथ बस एक ही सुरक्षा वाहन चलता है। उन्होंने मांग की कि यूपी में उन्हें दी जा रही सुरक्षा व्यवस्था को कम किया जाए।

प्रियंका ने अपनी उस रायबरेली यात्रा का उदाहरण भी दिया जिसमें उनके साथ सोनिया गांधी भी थीं। जून में हुई इस यात्रा में उनके काफिले में 22 वाहन थे, इससे आम लोगों को काफी असुविधा हुई। उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवक हैं और उनके कारण किसी को कोई असुविधा नही होनी चाहिए। मगर इस दौरान उन्होंने संभल और सोनभद्र के हवाले से योगी सरकार पर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की स्थितियों के मद्देनजर हमला बोलने का सिलसिला भी जारी रखा है।

रिसर्च में हुआ खुलासा फायदे से अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं पूरक आहार

उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी में अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं। दिन दहाड़े हत्याओं का दौर जारी है। प्रशासन-प्रदेश-मुखिया-मंत्री सब सो रहे हैं। ऐसे कैसे यूपी अपराध मुक्त बनेगा? प्रियंका के ये सवाल ही उन्हें कटघरे में खड़ा कर रहे हैं क्योंकि अगर यूपी की स्थिति इतनी ही भयावह है तो वे किस आधार पर अपनी सुरक्षा कम किए जाने की मांग कर रही हैं?

LIVE TV