GF ने BF को दी ऐसी मौत जिसे जानकर आपकी रूह कांप जायेंगी, मगर खून के निशान से खुल गई पोल

क्या आपने कभी ऐसा भी सोचा है कि कोई गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड को जान से मार सकती है। अगर ऐसा पहले भी आपने सुना है, तो क्या ऐसा भी सुना है कि मारने के बाद उसकी बिरयानी भी बनाई हो। नहीं सुना… तो पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।

बिरयानी

दरअसल, बदला लेने के लिए अपने ब्वॉयफ्रेंड की कथित तौर पर हत्या कर उसके टुकड़े-टुकड़े करने के मामले में आरोपी की दोस्त ने पुलिस से कहा है कि उन्होंने घर में खून के निशान देखे थे।

UAE में अधिकारियों ने कहा था कि मोरक्को की एक महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के टुकड़े-टुकड़े कर उससे डिश बनाई और पास में काम कर रहे पाकिस्तानी मजदूरों को खिला दिया।

बता दें आरोपी महिला करीब 30 साल की है। लेकिन उसका नाम जाहिर नहीं किया गया है। शुरुआत में उसने गुनाह कबूल करने से इनकार कर दिया था।

लेकिन बाद में अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस को पहला सबूत तब मिला जब महिला के घर में ब्लेंडर से इंसानी दांत मिले।

मोरक्को की रहने वाली महिला ने UAE में घटना को अंजाम दिया है। अल ऐन नाम की जगह पर वह रहती थी। प्रॉसेक्यूटर्स का कहना है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड मोरक्को की किसी अन्य महिला से शादी करने की योजना बना रहा था।

ख़बरों के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा है कि महिला ने बॉडी के हिस्से किए और ब्लेंडर की मदद से उसे बारीक किया।

महिला ने अपने पार्टनर के मांस को पकाया और अपने घर के पास काम करने वाले पाकिस्तानियों को खिला भी दिया। महिला ने ट्रेडिशनल गल्फ डिश तैयार किया था जो बिरयानी जैसी ही होती है।

RSS-VHP के इस फैसले ने तय कर दिया कि फिर से PM बनेंगे मोदी, बस ये चूक न हुई तो

जब महिला के पार्टनर के भाई ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तब जाकर मामले की जांच शुरू की गई। मृत शख्स का भाई जब महिला के घर पहुंचा तो उसने उसे बाहर निकाल दिया और कहा कि उसके भाई के बारे में वह नहीं जानती है।

क्या थी मर्डर की वजह?

आरोपी महिला ने ऐसा क्यों किया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि 7 सालों से साथ रह रहा ब्वॉयफ्रेंड उसे छोड़कर मोरक्को की किसी महिला से शादी करने वाला था। बीते काफी वक्त से गर्लफ्रेंड उसे आर्थिक मदद कर रही थी। पूछताछ में महिला की एक दोस्त ने कहा कि वह अपराध के वक्त वहां नहीं थी, लेकिन घर में खून के निशान देखे थे।

Alert : बंद हो जाएंगे आधे से ज्यादा ATM, फिर से आ जायेंगें ‘नोटबंदी’ जैसे हालात!

बता दें महिला को गिरफ्तार कर लिया गया गया। जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में मामले की सुनवाई के लिए तारीख तय की जाएगी।

LIVE TV