बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर CM योगी की बैठक, अधिकारियों को मिले कड़े निर्देश

REPORT-RAM ANUJ SHARMA/Lucknow

लोक भवन में चल रही कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बैठक हुई समाप्त. उत्तर प्रदेश के सभी एडीजी जोन व पुलिस अधिकारियों की बैठक समाप्त हो गई। सुबह हुई डीजीपी मुख्यालय में तैयारी बैठक में पहले यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने अधिकारियों के पेंच कसे.

वहीं देर शाम मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की लंबी क्लास लगाइ. इस बैठक में हाल ही में हुए तमाम बड़े अपराधों व विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक की। बैठक से बाहर निकले डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग की उपलब्धियों और आने वाली नई चुनौतियों के ऊपर विस्तार से चर्चा की गई।

CM yogi ki baithak

हमने पूर्व में हुए विभिन्न कार्यों में सफलता हासिल की है जिनमें सांप्रदायिक दंगे नहीं हुए सभी त्यौहार शांतिपूर्ण बीते वही सबसे बड़ी उपलब्धि कुंभ जैसे बड़े आयोजन प्रवासी दिवस जो कि वाराणसी में आयोजित किया गया। इसके साथ ही हमने चुनावों को भी शांतिपूर्ण तरीके से निपटाया है।

जिन चुनौतियों पर चर्चा हुई है उनमें प्रमुख रूप से विवेचना में गुणात्मक सुधार की आवश्यकता है और हम उस को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वहीं पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर भी चिंता जताई है। हाल ही में हुई घटनाओं पर पुलिस जवानों के व्यवहार पर और अधिक बेहतर सुधार की आवश्यकता है।

न्यायालय में पेशी पर आये एक कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास, गंभीर हालत में कराया गया भर्ती

वहीं मुख्यमंत्री ने भी यह माना है कि बेहतर कार्य हुए हैं परंतु और भी अधिक सुधार की आवश्यकता है। जनता के प्रति हमें और भी संवेदनशील रहना है। इसके साथ ही 2 चीजों पर विशेष ध्यान देना है क्राइम और करप्शन के प्रति जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी ही रहेगी। यही कारण है कि हमने भ्रष्टाचार के मामले में बड़े से बड़े अधिकारियों पर कार्यवाही की है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी ने यह अपेक्षा की है कि थाना स्तर पर जिले स्तर पर व जोन स्तर पर पुलिस प्रक्रिया में कैसे सुधार हो नियमित रूप से निरीक्षण हो जनता की समस्याएं सुनी जाएं प्रत्येक यूनिट का निरीक्षण किया जाए ताकि सभी यूनिट बेहतर तरीके से कार्य कर सकें और जनता अगर हमारे कार्यों से खुश है तो और अधिक खुश हो इसकी आवश्यकता है।

LIVE TV