बार बार दल बदलने वाले मशहूर हो चुके नेता ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन

बार बार दल बदलने के लिए मशहूर हो चुके आज़मगढ़ के बाहुबली नेता रमाकांत यादव ने भाजपा छोड़ अब कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके साथ सपा सरकार में मंत्री रहे राजकिशोर सिंह भी कांग्रेस में शामिल हो गए। इन दोनों नेताओं को कांग्रेस विधायक अराधाना मिश्रा और राष्ट्रीय सचिव ज़ुबेर खान ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस दोनों नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ाएगी। हालांकि राजकिशोर खुद लड़ने के बजाय अपने भाई बृजकिशोर सिंह डिंपल को बस्ती से मैदान में उतारना चाहते हैं।

बार बार दल बदलने वाले मशहूर हो चुके नेता ने भाजपा छोड़ थाम कांग्रेस का दामन

रमाकांत के गाजीपुर या भदोही में से किसी एक सीट से चुनाव लड़ने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, रमाकांत गाजीपुर से चुनाव लड़ना चाहते हैं, जबकि पार्टी उन्हें भदोही से चुनाव लड़ाना चाहती है। रमाकांत ने 2014 का चुनाव भाजपा के टिकट पर आजमगढ़ से लड़ा था।

रमाकांत यादव

आखिर क्यों जडेजा के सिर पर बीच मैदान धोनी ने मारा बैट, वजह जानकर सब हैरान

लेकिन सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव से वे करीब 30 हजार मतों से हार गए थे। इस बार रमाकांत के स्थान पर भाजपा ने भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को टिकट दिया है। इससे नाराज रमाकांत ने कांग्रेस का साथ पकड़ा है।

बस्ती लोकसभा क्षेत्र बसपा के खाते में चले जाने के बाद राजकिशोर कांग्रेस के संपर्क में आ गए थे। पहली बार वे 2002 के विधानसभा चुनाव में हरैया (बस्ती) से बसपा के टिकट से चुनाव जीते थे। बसपा सरकार में वे कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। 2007 और 2012 में भी वे हरैया से विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। 2012 का चुनाव वे सपा के टिकट पर जीते थे। अखिलेश सरकार में उन्हें तीसरी बार कैबिनेट मंत्री बनने का मौका मिला।

करेला आपकी सेहत के लिए हैं बड़ा ही फायदेमंद, जानें कैसे

कुछ दिनों पहले भाजपा की ओर से सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव प्रचार करने वाले आज़मगढ़ के बाहुबली नेता माने जाने वाले पूर्व सांसद रमाकांत यादव बीजेपी द्वारा की गयी उनकी अनदेखी से नाराज़ हो गये।

उन्हें उम्मीद थी कि इस बार उन्हें भाजपा द्वारा टिकट मिलेगा और चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने अच्छी खासी तैयारी भी कर ली थी लेकिन ऐन मौके पर पार्टी ने दिनेश सिंह उर्फ निरहुआ को टिकट दे दिया। जिससे उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। नाराज़ होकर अब वह कांग्रेस की शरण में चले गये। भाजपा से पहले वह समाजवादी पार्टी में शामिल थे।

LIVE TV