बाल सुधार गृह से फरार हुए 5 बाल कैदी, प्रशासन में हडकंप !

रिपोर्ट – विकास सोलोमन

कानपुर : नौबस्ता थाना क्षेत्र के बुद्धनगर इलाके में बने बालसुधार ग्रह में आज उस वक्त हड़कंप मच गया | जब पाँच बाल कैदियों की जेल से भागने की खबर सामने आई | वहीं बाल कैदियों के भागने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गये |

स्थानीय लोगों  के मुताबिक बल सुधार गृह में आज भोर के वक्त जेल में बनी जाली को काट कर पाँच बाल कैदियों ने चादर लटका कर पीछे पेड़ पर उतरे और भागने में कामयाब हो गए |

वहीं जब सभी बाल कैदियों की गिनती शुरू हुई तो हड़कंप मच गया | जिसके बाद जेल प्रशासन ने बाल कैदियों की भागने की खबर स्थानीय नौबस्ता थाना पुलिस को दी मौके पर पहुँची पुलिस भागे बाल कैदियों की तलाश में जुट गई है |

जानिए इस शख्स ने 365 रुपए में खरीदा था एक एंटिक कटोरा, नीलामी हुई लाखों की…

ये कोई पहला वाक्या नही जब नौबस्ता बाल सुधार गृह से बाल कैदी भागे हों | स्थानीय लोगों का कहना है कि जेल में बंद बच्चो के परिजन पीछे से आये दिन खाने-पीने का सामान जेल के भीतर पहुँचाते है |

जिसकी शिकायत भी लोगों ने की मगर सुधार गृह की तरफ से कोई एक्शन ही नही लिया गया | जिसके चलते आज ये घटना हुई |

 

LIVE TV