बालाजी एक्शन कंपनी में अचानक हुई श्रमिक की दर्दनाक मौत… 

स्थान- सितारगंज।

रिपोट  गुरनाम सिंह

सितारगंज की औद्योगिक नगरी में जाने-माने प्लांट  बालाजी एक्शन में फेक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही से फिर एक श्रमिक की मौत हो गयी। सीएचसी के डॉक्टरों ने क्लीनिकली डेथ की पुष्टि कर दी थी। लेकिन उसके बाद भी बालाजी एक्शन के प्रबंधन के इशारे पर प्लांट का निजी वाहन मृतक आनंद सिंह के शव को रुद्रपुर ले गए।

 

बालाजी एक्शन कंपनी के प्लांट नंबर-34a का जहां 25 वर्षीय आनंद सिंह पुत्र ठाकर सिंह निवासी सल्ट का श्रमिक हर रोज की तरह सुबह 6 बजे की शिफ्ट में काम करने कंपनी पहुंचा था। लगभग 8 से 9 बजे के बीच आनंद पानी पीने के लिए वॉटर कूलर के पास गया जहां कूलर में पहले से करंट आ रहा था।

वन विभाग ने की छापेमारी , अवैध लकड़ी के तस्करी बरामद…

जिससे करंट लगने के कारण आनद को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा इतना ही नही कंपनी की लापरवाही पर अगर गौर करें तो भारतीय मजदूर संघ के सदस्य विकास जोशी का कहना है कि वॉटर कूलर में करंट आ रहा है इसकी जानकारी कंपनी के अधिकारियों को पहले से थी उनका कहना है कि पहले भी एक  श्रमिक को वॉटर कूलर से करंट लगा था तो फेक्ट्री प्रबंधन को इसकी जानकारी दे दी गयी परंतु फैक्ट्री प्रबंधन ने लापरवाही की सीमा को लांघते हुए श्रमिकों की जीवन से खिलवाड़ करते हुए वॉटर कूलर को जस का तस छोड़ दिया। जिसका खामियाजा आनंद को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।

दरअसल सही मायने में अगर देखा जाय तो आनंद ने अभी अपनी जिंदगी की शुरुआत ही कि थी और कंपनी की लापरवाही के चलते उसका जीवन ही समाप्त हो गया। जानकारी के अनुसार करीब दो माह पूर्व आनंद का विवाह रामनगर निवासी शिवानी से हुआ था।

आनंद की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। उधर फैक्ट्री प्रबंधन मीडिया के सामने से आने से बचता रहा गेट इंचार्ज के मुताबिक आनंद सिंह के सर में चोट लगी थी लेकिन डॉक्टरों ने करंट से मृत्यु होने की पुष्टि की है। फैक्ट्री प्रबंधन का गेट से बाहर मीडिया के सामने ना आना कहीं ना कहीं मामला संदिग्ध और गंभीर नजर आता है।

वहीं उधर देर शाम मृतक आनंद के बड़े भाई बालम सिंह सितारगंज पहुंचे उन्होंने सिडकुल चौकी में बालाजी फैक्ट्री के प्रबंधन की लापरवाही के चलते आनद की मौत के मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है।

 

 

LIVE TV