बारिश के बाद अचानक बढ़ी ठंड, गलन के चलते कई लोगों की मौत

आगरा मंडल में बारिश के बाद अब सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। सोमवार को तेज धूप के बावजूद लोग ठंड से लोग ठिठुरते नजर आए। न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जोकि सामान्य से छह डिग्री नीचे रहा।

अचानक बढ़ी ठंड,
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं। घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। फिलहाल सर्दी से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं शीतलहर के चलते गलन और बढ़ सकती है।

गुरुवार को बारिश और ओले पड़ने के बाद से शीतलहर का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। सोमवार की सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह आठ बजे धूप खिलने से भी कड़ाके की ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिल सकी।

खतरनाक हादसों से लोगों में दहशत, दर्जनों लोगों की मौत इतने घायल

बर्फीली हवाएं तीर की चुभती रहीं। रविवार को अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी छह डिग्री की गिरावट आई।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिन तक कोहरा छाया रहेगा। तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। इससे सर्दी और बढ़ सकती है।

LIVE TV