फिल्म अ जेंटलमैन का दूसरा गाना ‘बात बन जाए’ लॉन्च

बात बन जाए लॉन्चमुंबई। फिल्म ‘अ जेंटलमैन’ का नया गाना बात बन जाए लॉन्च हुआ है। बात बन जाए लॉन्‍च होने से पहले इसकी कई झलक सामने आ चुकी है। यह फिल्‍म का दूसरा गाना है। दूसरे गाने को सोशल मीडिया पर लॉन्‍च किया गया है।

‘बात बन जाए’ गाने को सिद्धार्थ बसरूर और प्रिया सरैया  गाया है। गाने के बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं और इसकी धुन सचिन-जिगर ने दी है। पहले गाने की तरह इसमें भी जैकलीन फर्नांडीज और सिद्धार्थ मलहोत्रा के बीच अच्छी केमेस्‍ट्री दिखी है।

गाने में सिद्धार्थ और जैकलीन मस्‍ती के मूड में दिखे हैं। इस फिल्‍म का नया गाना पुराने गाने ‘आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए तो बात बन जाए’ की याद दिलाता है। इस गाने की म्‍यूजिक फास्‍ट है।

इससे पहले फिल्‍म का एक और गाना लॉन्‍च हो चुका है। फिल्‍म का पहला गाना डिस्‍को डिस्‍को है। नाम के मुताबिक फिल्‍म का पहला गाना एक डिस्‍को सॉन्‍ग है।

यह भी पढ़ें :  जैकी भगनानी की फिल्‍म कार्बन का ट्रेलर लॉन्‍च

गानों के अलावा अबतक फिल्‍म ‘अ जेंटलमैन’ का ट्रेलर और टीजर और कई पोस्‍टर भी लॉन्‍च हो चुके हैं। फिल्‍म का ट्रेलर दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इसका ट्रेलर काफी मस्‍त था।

ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा का सुंदर, सुशील सिंपल और बिंदास अंदाज में दिखे है। ट्रेलर में रोमांस और एक्शन का जबरदस्त तड़का है।

ट्रेलर की शुरुआत सुशील गौरव से होती है, जो बहुत ही सीधा-सादा और परफेक्ट है। गौरव के पास गाड़ी बंगला है लेकिन बस एक गर्लफ्रेंड नहीं है। गौरव उसी की तलाश में है।

यह भी पढ़ें : पहले दीपिका ने वरुण से छीनी फिल्‍म, अब ‘अक्‍टूबर’ में साथ आएंगी नजर

जैकलीन ने ‘काव्या’ नाम की लड़की का रोल निभाया है। वह गौरव को पसंद तो करती है। लेकिन उसे कुछ कमी लगती है। जब ऋषि की एंट्री होती है। तब शुरुआत होती है रिस्क की।

काव्या गौरव से प्यार करती है लेकिन वो कुछ ज्यादा ही सुशील है। काव्या को रिस्की लड़के पसंद है। सिद्धार्थ और जैकलीन के साथ इस फिल्म में सुनील शेट्टी और दर्शन कुमार भी ट्रेलर में नजर आए हैं।

फिल्म अ जेंटलमैन पर्दे पर 25 अगस्‍त को रिलीज होने वाली है।

 

 

LIVE TV