बाढ़ का कहर: देश के 5 राज्यों में हो चुकी है अबतक 136 लोगों की मौत, राहुल गांधी आज करेंगे वायनाड में दौरा

देश भर में बारिश का कहर जैसे थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. ऐसे में दक्षिण व पश्चिम के पांच राज्यों में शनिवार को बाढ़ के हालात और बिगड़ गए हैं. केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात में बीते चार दिनों में इसी कारण 136 लोगों की मौत हो चुकी है. इस समय सबसे ज्यादा तबाही केरल राज्य में आ चुकी है जहां 57 लोगों की मौत हुई और करीब 1.65 लाख लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है.

FLOODS

 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक केरल के आठ जिलों में बाढ़ के हालात हैं। इनमें मल्लपुरम में सर्वाधिक 19 और कोझिकोड में 14 लोगों की मौत हुई है। यहां 80 जगह भूस्खलन की घटना हुई। राज्य में 198 घर पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। राज्य में 1318 राहत शिविर बनाए गए हैं जिनमें 165519 लोगों को पहुंचाया गया है।

सुविचार

सेना, एनडीआरएफ और वायुसेना की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। मौसम विभाग ने तीन राज्यों वायनाड, कन्नूर और कसारगोड़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। केरल में पिछले साल आई बाढ़ में भी 400 लोगों की जान गई थी और लाखों लोग बेघर हुए थे। कर्नाटक में भी मरने वालों की संख्या 24 हो गई है।

 

दक्षिण रेलवे ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एर्नाकुलम-चेन्नई, चेन्नई-कोलम और बंगलूरू-कोल्लम के लिए विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। कोच्चि हवाई अड्डे का संचालन भी रविवार दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगा। इसके अतिरिक्त गुजरात में 19 लोगों की मौत हुई।

वायनाड में 10 जानें गईं, राहुल आज करेंगे दौरा

केरल के वायनाड में बारिश से 10 लोगों की मौत हुई। वायनाड से सांसद राहुल गांधी रविवार को बाढ़ का हाल जानने पहुंचेंगे। वायनाड के उप जिला कलक्टर एनएसके उमेश ने बताया कि पुथुमाला में चाय बागान में हुए भूस्खलन के मलबे से हजार लोगों को बचा लिया गया है। खराब मौसम की वजह से राहत कार्य प्रभावित हो रहा है। मलबे से सात शवों को भी निकाला गया है। प्रशासन का अनुमान है कि अभी भी मलबे में दबे हैं।

इस नेता के प्रस्ताव पर सोनिया गाँधी बनी कांग्रेस पार्टी की नई अध्यक्ष…

 

पश्चिमी राज्य गुजरात में भारी बारिश से शुक्रवार से शनिवार के बीच 19 लोगों की मौत हो गई। वहीं खेड़ा जिले के नाडियाड में शुक्रवार रात एक तीन मंजिला इमारत गिरने से चार लोग मारे गए। पुलिस कप्तान दिव्या मिश्रा ने बताया कि इमारत में नौ लोग दबे थे। जिनमें पांच को सुरक्षित निकाल लिया गया।

 

कर्नाटक में छह हजार करोड़ का नुकसान

 

कर्नाटक सरकार के मुताबिक बाढ़ से राज्य में छह हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और करीब 24 लोगों की मौत हुई। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इसे 45 साल में सबसे बड़ी आपदा बताते हुए सरकार से तीन हजार करोड़ रुपये की मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ में तबाह हुए मकानों को दोबारा बनाया जाएगा, कई गांव हैं जिन्हें पूरी तरह से बसाना होगा। कर्नाटक में 17 जिलों की 80 तालुकाओं को बाढ़ ग्रस्त घोषित किया गया।

 

तमिलनाडु में वायुसेना ने 11 को बचाया

ARTICLE 370: शिवराज सिंह ने पंडित नेहरु को ठहराया दोषी, कहा-आज पूरा कश्मीर हमारा होता

वायुसेना ने शनिवार को तमिलनाडु के नीलगिरी में फंसे 11 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। इन्हें कोयंबटूर को चिकित्सीय मदद के लिए कोयंबटूर ले जाया गया है।

कोल्हापुर सांगली में पानी घटा पर खतरा नहीं टला

महाराष्ट्र के कोल्हापुर और सांगली में शनिवार को पानी घटने लगा है लेकिन खतरा अभी भी नहीं टला है। शनिवार सुबह से बारिश कम हुई और राहत कार्य जारी है। कोल्हापुर के पुलिस कप्तान अभिनव देशमुख ने बताया कि जलस्तर 57 फीट से 52 पर आ गया है, जबकि खतरे का जलस्तर 47 फीट है। बचाव कार्य में  41 नौसेना टीमों ने कुल 4.24 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। इनमें कोल्हापुर-सांगली में 3.78 लाख लोगों को बचाया गया। वहीं शिरडी से साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दस करोड़ रुपये की मदद दी है।

 

खाने के पैकट पर फडणवीस की फोटो से हंगामा

 

सांगली में बाढ़ में फंसे लोगों को बांटे गए खाने के पैकटों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की फोटो पर हंगामा हो गया है। एनसीपी नेता धनंजय मुडे ने शनिवार को मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक सुरेश हालवंकर की तस्वीर वाले पैकट की फोटो ट्वीट कर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोगों की मुश्किलों में भी प्रचार से बाज नहीं आ रही है। इसे हर जगह बस अपना फायदा चाहिए। इस पर इचलकरंजी के विधायक हालवंकर ने सफाई देते हुए कहा कि पैकेट पर फोटो इस लिए लगाई गई ताकि जनता को पता चले कि यह सरकारी मदद है और मुफ्त है।

 

बदरीनाथ के 600 तीर्थयात्रियों को रोका

 

बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र में भारी बारिश के कारण पुलिस ने 600 तीर्थयात्रियों को जोशीमठ, गोविंदघाट, पांडुकेश्वर और बदरीनाथ धाम में रोक दिया है। गौरीकुंड हाईवे पर बांसवाड़ा भूस्खलन जोन नासूर बन गया है। तीसरे दिन भी यहां पहाड़ी से बोल्डर व मलबा गिरने का सिलसिला जारी रहा। इस कारण यातायात भी ठप रहा।

 

हिमाचल में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट

 

मौसम विभाग ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शिमला समेत सूबे के हिस्सों में भूस्खलन से 105 सड़कें बंद हैं। ठियोग में छह गाड़ियां खाई में गिर गईं।

 

LIVE TV