‘बाजरे दा सिट्टा’ गाने पर माधुरी दीक्षित के एक्सप्रेशन जीत रहे सभी के दिल, देखें- वायरल वीडियो

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। अपनी अदाओं के सबको दीवाना बनाने की उनकी आदत पुरानी है। माधुरी इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव हैं। वो नियमित अंतराल पर अपनी तस्वीरें या वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती रहती हैं। माधुरी दीक्षित ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ‘बाजरे दा सिट्टा’ गाने पर नया अंदाज दिखा रही हैं।

माधुरी दीक्षित ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही ‘बाजरे दा सिट्टा’ सॉन्ग बजता है वो नए-नए एक्सप्रेशन के साथ डांस करने लग जाती हैं। फैन्स को उनका यह नया अंदाज हमेशा की तरह खूब पसंद आ रहा है। वीडियो पर वो खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। अभी तक वीडियो को 3 लाख 32 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह सिलसिला लगातार जारी है।

माधुरी दीक्षित के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों ‘डांस दीवाने’ शो को जज करती नजर आ रही हैं। शो के सेट से उनके कई डांस वीडियो रोजोना वायरल होते हैं। माधुरी दीक्षित आखिरी बार दो बॉलीवुड फिल्मों में नजर आई थीं, जिसमें ‘कलंक’ और फिल्म ‘टोटल धमाल’ शामिल है। दोनों ही फिल्मों में एक्ट्रेस के अंदाज को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने डांस दीवाने शो को भी जज किया था। आने वाले दिनों में माधुरी दीक्षित कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगी।

LIVE TV