बागपत: यमुना नदीं में डूबे नहाने पहुंचे 6 दोस्त, 4 की हालत गंभीर 2 की मौत

उत्तर प्रदेश में बागपत के यमुना पक्का घाट के पास बीते दिन यानी रविवार को 6 दोस्त यमुना नदीं में डुबकी लगाने गए थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनकी आखिरी डुबकी साबित होने वाली है। दरअसल, रविवार दोपहर पाली गांव से यमुना नदी में कुल 6 दोस्त नहाने के लिए गए थे। लेकिन कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते वह सभी नदी में ही डूब गए। वहीं इन युवकों को डूबता देख नदीं से किसानों और वहीं मौजूद गोताखोरों की सहायता से 4 सुवकों को ही बाहर निकाला जा सका। वहीं बचे 2 युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई।

यमुना नदी में डूबने की खबर मिलते ही दोनों युवकों के परिवार में कोहराम व मातम छाया हुआ है। परिजनों का बिलख-बिलख कर हाल बेहाल होता जा रहा है। घटना कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव की है जहां रहने वाले सुमित पुत्र रजनी, अक्षय पुत्र देवेंद्र, निक्की पुत्र सतीश, आंसू पुत्र रमेश चंद, सचिन पुत्र ऋषिपाल व आजाद पुत्र सहेंद्र दोस्त हैं। रविवार दोपहर करीब 1 बजे वह सभी नदी में नहाने के लिए गए। वहीं गरा पानी होने के कारण उनमें से 2 युवक डूबने लगे और उन्हें डूबता देख बचाने के चक्कर में सभी युवकों ने नदीं में छलांग लगा दी। जिसके चलते यह बड़ी घटना घटित हुई

LIVE TV