बधाई मांगने को लेकर दो किन्नर पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस ने किया लाठीचार्ज !…

रिपोर्ट – लोकेश टंडन

मेरठ : जनपद के थाना लाल कुर्ती में बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो पक्षो में विवाद हो गया | विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों को थाने जाना पड़ा और थाने में भी जमकर हंगामा हुआ |

हंगामा कर रहे किन्नरों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया | मेरठ के थाना लालकुर्ती थाने में किन्नरों की पिटाई हो रही है | यह पिटाई खुद इंस्पेक्टर लाल कुर्ती रोजन्त त्यागी कर रहे हैं | थाना पुलिस किन्नौरो को दौड़ा दौड़ा के पीट रहे हैं |

दरअसल, थाना लालकुर्ती क्षेत्र के फव्वारा चौक के पास एक घर में किन्नरों के दो पक्ष बधाई लेने पहुंच गए | विवाद को लेकर दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए |

 

राजधानी में तैयार हुआ सबसे हाईटेक पुलिस मुख्यालय, एक ही छत के नीचे कई विभाग !

 

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों पक्षों को दौड़ा दिया | लेकिन उसके बाद दोनों ही पक्ष थाने पहुंचकर जबरदस्त हंगामा करने लगे | किन्नरों ने हंगामा किया |

देखें वीडियो :

जिसके बाद पुलिस का गुस्सा भी फूट पड़ा  | थाना लाल कुर्ती के इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने किन्नरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा | जिसके बाद थाने में हंगामा करने के आरोप में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है |

 

LIVE TV