बदायूं के DM दिनेश कुमार ने कछला घाट पर करवाई गंगा आरती

रिपोर्ट- बदायूं 

अब तक अपने हरिद्वार, काशी विश्वनाथ में बहुत बार गंगा मैया की महाआरती के दर्शन किये होंगे, लेकिन बदायूं जिले में DM दिनेश कुमार सिंह की ओर से कछला गंगा घाट पर बीच गंगा में 11 नाव से आज ऐतिहासिक मां गंगा की भव्य महाआरती कराई।

गंगा आरती

आरती देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रदालुओं की भीड़ उमड़ी। आईए कैसे थी ऐतिहासिक मां गंगा मैया की आरती  देखते हैं।

बदायूं के कछला गंगा घाट ओर 15 जनवरी को गंगा महाआरती शुरू हुई थी। गंगा आरती को देखने के लिए बरेली, शाहजहांपुर, कासगंज, मथुरा, भरतपुर के अलावा दूरदराज से दर्शन करने आते हैं।

अमरोहा के नेशनल हाईवे 24 पर भीषण सड़क हादसा, 3 की दर्दनाक मौत

कांवड़िये औऱ श्रदालुओं की आस्था को देखते हुए बदायूं के डीएम दिनेश कुमार सिंह ने आज गंगा के बीच मे 11 नाव से महाआरती कराई। आरती देखने के लिए दूरदराज से हजार की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

आरती के मौके ओर एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता,बिल्सी विधायक आरके शर्मा, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह मौजूद रहे।

LIVE TV