बदला मौसम का मिजाज , इन इलाकों में हो सकती है तेज हवाओ के साथ भारी वर्षा

दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में तेज आंधी और कहीं बारिश की खबर है। एक ओर जहां सोनीपत में तेज आंधी चल रही है, तो वहीं पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में बारिश शुरू हो गई है। फिलहाल तेज हवा के साथ बारिश दिल्ली-एनसीआर के तकरीबन सभी इलाकों में हो रही है।

दिल्ली से सटे साहिबाबाद में बारिश हो रही है, साथ ही तेज आंधी भी चल रही है। आंधी चलने से कई इलाकों में अंधेरा छा गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, ज्यादातर जगहों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी  और बारिश भी हो सकती है।

इससे पहले मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इससे पहले सफदरजंग में 15 अप्रैल को 40.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ था। वहीं पालम में 8 मई को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। शनिवार के दिन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सामान्य एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा के साथ 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं पालम में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य रहा। हवा में अधिकतम नमी का स्तर 67 फीसद और न्यूनतम नमी का स्तर 28 फीसद दर्ज हुआ।

दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को इस सीजन का सबसे अधिकतम तापमान दिल्ली का दर्ज हुआ। सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा के साथ 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं पालम में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा के साथ 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

LIVE TV