‘भविष्य’ से खेल रही सपा, चुनावी प्रचार में जुटाए स्कूली बच्चे

बच्चों से चुनावी प्रचारऔरैया। विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के चर्चे ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। जहां एक ओर सत्तारूढ़ सपा पारिवारिक विवाद को लेकर चर्चा में है, वहीं स्कूली बच्चों से चुनावी प्रचार कराने के मामले ने एक और कलई उधेड़ के रख दी है। इस मामले ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण करने का ढोंग सामने ला दिया है। भाजपा ने इस बात की कड़े शब्दों में निंदा की है।

बच्चों से चुनावी प्रचार

यहाँ बच्चे स्कूल टाइम में पढाई करने के बजाय साकिल पर पार्टी के पोस्टर और प्रचार सामग्री ढोकर ले जा रहे थे। पूछे जाने पर बच्चों ने बताया कि इसे अपने गांव क्षेत्र में बांटेंगे।

इस दौरान उन्हे रोकने वाला कोई नही था। ऐसे मे सपा की जिला कार्यकाणी के ऊपर एक बडा सवाल उठता है। जब बच्चो के पढने के वक्त मे बच्चो से सपा की प्रचार सामग्री बटवाई जायेगी तो कैसे सुधरेगा बच्चो का भविष्य ? इस सम्बंध मे सपा का कोई भी नेता कुछ भी कहने से बच रहा है।

भारतीय जनता पार्टी ने इस सम्बंध मे कड़ी प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी दो फाड हो गयी है। कार्यकर्ता असमंजस्य की स्थिति में हैं।

स्कूली छात्रों से प्रचार सामग्री बटवाना भी बाल श्रम है। भाजपा ने इसकी गोर निंदा करते हुए कहा कि सपा इसका उल्लघ्न्न कर रही है।

 

LIVE TV