बच्चों ने कई महीनों से नही चखा मिड डे मिल, जानें वजह

छत्तीसगढ़ : सरकार शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में भर पेट भोजन देने की एक योजना चला रहे है “मध्यान्ह भोजन” जिसे संचालित करने महिला समूहों और अन्य समूहों को सौंपी गई है तांकि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पौष्टिक आहार मिल सके| जिसका बकायदा एक चाट रूट तैयार किया गया है|

बच्चों ने कई महीनों से नही चखा मिड डे मिल, जानें वजह

तो वही दूसरी ओर महिला समूह उन रूल को फॉलो नही कर रहे है, फालो करने के बजाय अपनी मनमानी करते हुए बच्चों को खाने में सड़ा गला सब्जी और कीड़े मकोड़े जैसे भरी जीव-जंतुओं से सब्जियां पकाकर परोस रहे है|

बस्तर पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के कर रखे हैं पुख्ता इंतजाम

जिसका ताजा मामला बलौदाबाजार जिला के नगर पंचायत भटगांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भटगांव “ब” में देखने को मिला|

जहाँ  ‘मध्यान्ह भोजन’ संचालित करने एक महिला समूह को सौंपा गया है, जहां महिला समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन में अपनी मनमानी करने का आरोप पालक लगा रहे है|

बच्चों ने कई महीनों से नही चखा मिड डे मिल, जानें वजह

तो वही उस स्कूल मे पढ़ने वाले बच्चो के पालकों द्वारा बताया जा रहा कि वहां पढ़ने वाले बच्चों को मेनू चाट के अनुसार मध्यान्ह भोजन नही  देते है| अपनी मनमानी करते हुए हमेशा आलू चना और सड़े गले सब्जियों को पकाकर खिलाते है| जिसकी शिकायत पालकों द्वारा वहाँ के शिक्षको को कर चुके है बावजूद आज तक स्थिति नही सुधार पाए है और समूह द्वारा  इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा|

वही आज सब्जी बनाने वाले तेल में मरे हुए मक्खी और मच्छर पाए गए जो एक डिब्बे में बंद साफ तौर पर दिख रहा है| साथ ही पकाने के लिए दिए गए मटर चना में भी भारी मात्रा में कीड़ा देखने को मिला, ऐसे में बच्चों की सेहत को खराब होने का डर  बना हुआ है|

तो वही पालकों ने आगे आरोप लगाया कि समूह के अध्यक्ष को भी कई बार अवगत कराया गया लेकिन उनके द्वारा स्थिति सुधार करने के बजाय समिति को वहाँ से नही हटाए जाने व कलेक्टर से शिकायत कर देने की धमकी दी जाती है |

प्रसूता की ऑपरेशन के बाद हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया जमकर हंगामा, की तोड़फोड़ !  

सबसे खास बात की ऐसे में साफ कहा जा सकता है कि इस समूह की मनमानी  कितनी चरम सीमा पर होगी।

अब देखना लाजमी होगा कि पालको की शिकायत के बाद बच्चों को साफ सुथरा भोजन मिल पाता है या नही , ये तो वक्त ही बताएगा।

LIVE TV