प्रसूता की ऑपरेशन के बाद हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया जमकर हंगामा, की तोड़फोड़ !  

रिपोर्ट – दिलीप कटियार

फर्रुखाबाद : यूपी में बीती देर रात प्रसूता की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया | सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और परिजनों को समझाकर शांत किया | वहीं अस्पताल में तोड़फोड़ करने का आरोप मृतका के परिजनों पर लगा है |

जानकारी के अनुसार बीते 8 अगस्त को कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर निवासी महिला 21 वर्षीय ताज पत्नी दानिश को शहर कोतवाली क्षेत्र के माडर्न अस्पताल में प्रसव हेतु भर्ती किया गया था | उसके बाद महिला का ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म हुआ |

मंगलवार की रात उसे सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल से रेफर कर दिया गया | जिसके बाद परिजन उसे आवास विकास के कई अस्पतालों में लेकर गए | इसके बाद परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पंहुचे | जहां प्रसूता को मृत घोषित कर दिया गया |

 

अगर नहीं जानते हैं कि RO का पानी डाल रहा है आपकी सेहत को खतरे में, तो जरुर पढ़ें इस खबर को…

 

प्रसूता की मौत से आक्रोशित दर्जनों की संख्या में परिजन अस्पताल पंहुचे और हंगामा शुरू कर दिया | परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया और अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी |

हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गई | उन्होंने भीड़ को समझाकर शांत किया | जिसके बाद काफी देर चले हंगामे के बाद परिजन शव लेकर चले गए | वहीं अस्पताल में प्रसूता के परिजनों के द्वारा हंगामे के दौरान तोड़फोड़ करने और कागजात आदि उठा ले जाने का आरोप लगाया गया है |

 

LIVE TV