बचपन की तस्वीर देख रणवीर बोले– ‘कुछ भी नहीं बदला!’

बॉलीवुड: दीपिका पादुकोण इन दिनों दिल्ली में फिल्म छपाक की शूटिंग कर रहीं हैं| इस शूटिंग शेड्यूल के बीच दीपिका ने अपनी बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-forever hungry| दीपिका की ये तस्वीर देखने के बाद रणवीर सिंह भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं सके और कहा- आज भी कुछ नहीं बदला|

 

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों संग कि‍सी पार्टी को एंजॉय करते हुए तस्वीर शेयर की| लेकिन फोटो में दीपिका खाने की फुल प्लेट के साथ पूरे फोकस से खाना खाते हुए नजर आ रही हैं| इस तस्वीर को शेयर करने के साथ दीपिका ने कैप्शन दिया – forever hungry.

हमेशा भूखी रहती हूं और कुछ नहीं बदला| इस तस्वीर पर दीपिका पादुकोण के पति एक्टर रणवीर सिंह ने स्पेशल कमेंट करते हुए लिखा, हां कुछ नहीं बदला.

राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कांग्रेस-BJP में खिंची तलवारें
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की सोशल मीडिया मस्ती कई बार देखने को मिली है| दोनों हमेशा एक-दूसरे की तस्वीरों पर खास कमेंट करते नजर आते हैं|

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर बनी फिल्म में काम कर रही हैं| वहीं रणवीर सिंह वर्ल्डकप पर बनी फिल्म 83 में कपिल देव की शूटिंग में बिजी हैं|

दीपिका का शेड्यूल दिल्ली में सेटअप है, शूटिंग सेट से कई वीडियो भी सामने आए हैं| वहीं रणवीर 83 की टीम के साथ धर्मशाला में स्पेशल कैम्प लगाकर रियल क्रि केटर से खेल के टिप्स और ट्रिक्स सीख रहे हैं|

LIVE TV