बंगाल में बवाल : साउथ 24 परगना में बीजेपी कार्यकर्ता पर फेंका गया पेट्रोल बम, 6 लोग घायल

पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पेट्रोल बम फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में 6 कार्यकर्ता घायल हो गये हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार यह हमला साउथ 24 परगना के रामपुर में शुक्रवार(5 मार्च) की रात को हुआ। इस हमले में बीजेपी के 6 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह लोग एक शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीत उन पर पेट्रोल बम फेंका गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह हमला उन पर टीएमसी के कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया।

LIVE TV