फ्लैट में आग लगने से मां के साथ झुलसे बच्चे, हुआ इतना नुकसान

आगरा।वृंदावन की कांशीराम कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह एक फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फ्लैट में आग से जहां हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, वहीं कमरे में सो रहे पति-पत्नी और उनके दो बेटे झुलस गए। सभी को अस्पताल में भिजवाया गया।

फ्लैट में आग

कांशीराम कॉलोनी के फ्लैट नंबर तीन में राजेश अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार में राजेश की पत्नी यशोदा, 10 साल बेटा श्याम और 8 साल का छोटू है। बताया गया है कि शुक्रवार तड़के तकरीबन पांच बजे सभी लोग सो रहे थे, तभी फ्लैट में आग लग गई।

बॉल टैंपरिंग मामले में फंसे क्रिकेटर कैमरन ने किया खुलासा, ये बड़ा क्रिकेटर हुआ बेनकाब…

धुआं और लपटें निकलता देख राजेश और यशोदा की आंख खुल गई। पति-पत्नी ने शोर मचाते हुए अपने दोनों बेटों को उठाया। उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी भी जाग गए। तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया। स्थानीय लोग पीड़ित परिवार के आग बुझाने में जुट गए।

स्थानीय लोगों ने दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग में राजेश, पत्नी यशोदा और दोनों बेटे झुलसे गए। इन्हें अस्पताल भिजवाया गया। आग में हजारों रुपये का सामान जलकर राख गया। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

LIVE TV