शाहरुख से पीछे रह गए सलमान, फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट
मुंबई। फोर्ब्स की हर साल एक लिस्ट जारी करती है जिसमें सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स शामिल होते हैं। इस बार भी फोर्ब्स की लिस्ट जारी की गई है। 100 सेलेब्रिटीज की इस लिस्ट में दबंग खान पीछे होते दिखाई पड़े हैं। ज्यादा कमाई करने के मामले में फोर्ब्स की लिस्ट में शाहरुख खान ने सलमान को पछाड़ दिया है।
पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 सिलेब्रिटीज की फोर्ब्स की लिस्ट में बॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हैं। जारी की गई लिस्ट 1 जून 2016 से 1 जून 2017 के दौरान की गई कमाई की है। सेलेब्रिटीज की कमाई में उनके एजेंट, मैनेजर और वकीलों की फीस भी जोड़ी गई है। शाहरुख और सलमान के साथ अक्षय कुमार भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।
यह भी पढें: ’टॉयलेट एक प्रेम कथा’ की पीएम मोदी ने की तारीफ
बॉलीवुड स्टार्स के अलावा इस लिस्ट में हॉलीवुड सिंगर्स टॉप पर हैं। एक ओर जहां पॉप स्टाकर पफ डिडी पहले स्थान पर हैं वहीं पॉप सिंगर बियोंसे सबसे ज्यादा कमाई करने के लिए दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।
38 मिलियन डॉलर की कमाई कर किंग खान लिस्ट में 65वें स्थान पर हैं वहीं सलमान की कमाई 37 मिलियन डॉलर बताई गई है। लिस्ट में सलमान 71वें स्थान पर हैं।
यह भी पढें: सलमान ने शेयर की ‘ट्यूबलाइट’ से नई तस्वीर
अनुमान नीलसन, एनपीडी बुकस्कैन, पोलस्टार, बॉक्स ऑफिस मोजो, सॉन्गकिक, डी मारिए और आईएमडीबी जैसे स्टार्स से कमाई के आंकड़े की पुष्टि कर लिस्ट तैयार की गई है। लिस्ट में कमाई के सिलसिले में अक्षय कुमार दोनों खान से पीछे हैं। लिस्ट के मुताबिक अक्षय की सालाना कमाई 35.5 मिलियन है।
ये रहे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 5 सेलेब्रिटीज-
- डिडी- 130 मिलियन डॉलर (संगीतकार, अमेरिका)
- बेयोंस- 105 मिलियन डॉलर, (संगीतकार, अमेरिका)
- जेके रॉलिंग- 95 मिलियन डॉलर, (लेखिका, यूके)
- ड्रेक- 94 मिलियन (संगीतकार, अमेरिका)
- क्रिश्चियानो रोनाल्डो- 93 मिलियन डॉलर, (एथलीट, पुर्तगाल)