बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद विवादों में रही रिया चक्रवर्ती को जेल तक जाना पड़ा था। उन पर एक्टर की मौत को लेकर कई भी गंभीर आरोप लगे थे। फिलहाल रिया चक्रवर्ती अब अपनी लाइफ को धीरे-धीरे नॉर्मल करने की कोशिशों में लगी हुई हैं।

रिया को हाल ही में जिम से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया। उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए फोटोग्राफर्स में होड़ लग गयी। इसी बीच एक फोटोग्राफर ने उनसे हाल-चाल पूछा। जानिए इस सवाल का रिया ने क्या जवाब दिया। फोटोग्राफ उनसे कह रहे हैं…’हैलो रिया मैम… कैसी हैं आप ?’ इस पर रिया ने बड़े ही आराम से जवाब दिया- ‘अब ठीक हो रही हूं…।’ ये कहते ही रिया चक्रवर्ती अपनी कार में बैठ गईं।
